Advertisement

पलामू में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा: रात में छापेमारी कर दो ट्रैक्टर जब्त

​मेदिनीनगर,( पलामू ): जिले में प्राकृतिक संपदा की लूट और अवैध बालू के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात जिला प्रशासन की एक विशेष टीम ने औचक छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

​गुप्त सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई

​सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को पिछले कुछ दिनों से पलामू के विभिन्न मार्गों से अवैध बालू के परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर मंगलवार रात एक गुप्त योजना तैयार की गई।

​यह विशेष छापेमारी अभियान सदर अनुमंडल पदाधिकारी  मेदिनीनगर, संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने रात करीब 10:30 बजे मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर स्थित डबरा मोड़ और मुरमुसी मोड़ के समीप घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक बल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो संदिग्ध ट्रैक्टरों को दबोच लिया। वाहन चालकों द्वारा वैध कागजात या चालान प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद तुरंत जब्ती की कार्रवाई की गई।

​थाने के हवाले किए गए बालू लदे ट्रेक्टर वाहन, खनन विभाग को भेजा गया पत्र

​मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम ने दोनों जब्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित नजदीकी थाने के हवाले कर दिया है। इस अवैध परिवहन और उत्खनन मामले में आगे की विधिवत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में संलिप्त वाहन मालिकों और कारोबारियों पर झारखंड खनन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कदम उठाने का औपचारिक अनुरोध किया गया है।

 “बख्शे नहीं जाएंगे अवैध कारोबारी”

​”सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि पर्यावरण और राज्य के राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आने वाले दिनों में और अधिक आक्रामक रूप से जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। — संजय कुमार पांडेय SDM सदर,मेदिनीनगर“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!