Advertisement

गुरहा पंचायत में 4 हजार कंबल बांटने की पहल, धुमा गांव से अभियान का आगाज

 

मुखिया सबा फिरदौस खान की पहल पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण शुरू

मुख्य अतिथि मुमताज खान ने कहा– जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा सामाजिक धर्म

मेदिनीनगर ( पलामू ):  त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के हर वर्ग तक उसका एहसास पहुंचे और जरूरतमंदों के चेहरों पर भी मुस्कान दिखाई दे। इसी सामाजिक भावना और जनसेवा के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत गुरहा की मुखिया सबा फिरदौस खान ने पंचायत में 4 हजार कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की है। धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान का आगाज धुमा गांव से हुआ, जहां जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरित किए गए।

मुखिया सबा फिरदौस खान की इस पहल का उद्देश्य पंचायत के प्रत्येक गांव में जरूरतमंद परिवारों तक ठंड से बचाव के लिए कंबल पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी गांवों में चरणबद्ध तरीके से कंबलों का वितरण किया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा सामाजिक धर्म : मुमताज खान

कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रत्याशी मुमताज खान शामिल हुए। उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा सामाजिक कार्य नहीं है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी पूरी होती है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी खुशियों और अपनत्व का संदेश पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मुखिया सबा फिरदौस खान ने 4 हजार कंबल वितरण का संकल्प लेकर सामाजिक संवेदनशीलता, आपसी भाईचारे और जनसेवा की अच्छी मिसाल पेश की है। ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों और समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद, अतिथियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी गुल खान, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सह आईटी सेल प्रभारी रामकुमार रवि, मुख्य संगठन सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता नागमणि रजक तथा समाजसेवी अमर खान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों, वाड सदस्यों एवं क्षेत्र के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जरूरतमंद परिवारों को कंबल मिलने से उनके बीच खुशी का माहौल रहा। आयोजन में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द का रूप दे दिया।

हर गांव तक पहुंचेगा अभियान का लाभ : सबा फिरदौस खान

मुखिया सबा फिरदौस खान ने कहा कि 4 हजार कंबल वितरण अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंचायत के जरूरतमंद परिवारों के प्रति उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रयास है। उनका लक्ष्य है कि पंचायत के प्रत्येक गांव में ऐसे परिवारों को चिह्नित कर कंबल उपलब्ध कराया जाए, जिन्हें इसकी वास्तविक आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अभियान के तहत कोई भी जरूरतमंद परिवार वंचित नहीं रहेगा।

धुमा गांव से शुरू हुआ यह अभियान पंचायत में जनसेवा और सामाजिक सहयोग की एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की इस पहल ने आपसी भाईचारे, मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

 

“त्योहारों का यह पावन पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और एक-दूसरे के जीवन में उजाला फैलाने का अवसर होता है। हमारे द्वारा 4 हजार कंबल बांटने का जो संकल्प लिया गया है, वह पूरा जीवन भर निर्वाहन करेंगे । राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा करना ही असली जनप्रतितिनिधित्व है। आज धुमा गांव से शुरू हुआ यह सेवा कार्य पूरे पंचायत के लिए एक मिसाल बनेगा, और हम सब ऐसे हर जनहित के rकार्य में हमेशा साथ खड़े हैं।”

– गुल खान पूर्व विधायक प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!