Advertisement

सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। गाने में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और आकर्षक अंदाज गाने का मुख्य आकर्षण है।

गाने में चित्रांगदा सिंह अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं सलमान खान का खास अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस इसे और दिलचस्प बना रहा है। दोनों की जोड़ी पहली बार इस अंदाज में दर्शकों के सामने आई है।

Also Read : आंध्र प्रदेश में राजग का यूएलबी चुनावों में क्लीन स्वीप का अनुमान

‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को साजिद खान ने संगीत देने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं, जबकि सीजर गोंजाल्विस ने इसकी कोरियोग्राफी की है। सलमान की आवाज, आकर्षक संगीत और शानदार प्रस्तुति से सजा यह गाना फिल्म के मनोरंजन पक्ष को नया रंग देता है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म सैनिकों की कहानी पर आधारित है। फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर जारी होने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है।

Pic Credit : UNI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!