Advertisement

पिपराटांड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार और गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, बाइक और नकदी जब्त

​मेदिनीनगर पलामू : जिले की पिपराटांड़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक ओर जहां अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं, वहीं दूसरी ओर गांजा की तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को भी धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामला 1: झूठी सूचना देकर दूसरे को फंसाने की साजिश बेनकाब, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

​पिपराटांड़ पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बहेरा बाजार स्थित ‘रिद्धी-सिद्धि फैसन जूता दुकान’ के पास गली में खड़ी एक पल्सर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH19C 9296) की डिक्की/बैग में अवैध हथियार रखा हुआ है।

​सूचना के आलोक में जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक की तलाशी ली, तो बैग से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

साजिश का पर्दाफाश:

मामले की गहन जांच और छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पुलिस को सूचना देने वाले स्वयं गुड्डू साईं और क्यूम साईं ही हैं। उन्होंने साजिश के तहत स्वयं ही उक्त बाइक के बैग में लोडेड कट्टा रखा था ताकि किसी अन्य को फंसाया जा सके। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साजिश रचने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • गिरफ्तार आरोपी:
    1. गुड्डू साईं, पिता – कदीक साईं
    2. क्यूम साईं, पिता – स्व. पिरो साईं (दोनों निवासी: ग्राम-नौडिहा, थाना-पिपराटांड़, जिला-पलामू)
  • बरामद सामान (जब्त प्रदर्श):
    • ​01 लोहे से निर्मित देशी कट्टा
    • ​02 जिंदा कारतूस
    • ​01 पल्सर बाइक (नं. JH19C 9296)

कानूनी कार्रवाई:

इस संबंध में पिपराटांड़ थाना में धारा 25(1-B)a/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामला 2: 1 किलो से अधिक गांजा और 17 हजार नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​एक अन्य मामले में, शनिवार को ही पिपराटांड़ पुलिस को ग्राम तुनदाग के समीप अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुनदाग के पास एक लाल रंग की पल्सर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH02 AQ 1409) पर सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।

​तलाशी के दौरान उनके पास से 1.020 किलोग्राम गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त 17,000/- रुपये नकदी बरामद की गई।

  • गिरफ्तार आरोपी:
    1. देवेन्द्र सिंह उर्फ टुनू सिंह (उम्र लगभग 45 वर्ष), पिता – स्व. नागदेव सिंह
    2. चन्दन सिंह (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता – बंशी सिंह (दोनों निवासी: ग्राम व थाना-पिपराटांड़, जिला-पलामू)
  • बरामद सामान (जब्त प्रदर्श):
    • ​1.020 किलोग्राम अवैध गांजा
    • ​₹17,000/- नकद (बिक्री की राशि)
    • ​01 लाल रंग की पल्सर बाइक (नं. JH02 AQ 1409)

कानूनी कार्रवाई:

इस मामले में पिपराटांड़ थाना में धारा 20(b)(ii)(B) NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को अदालत में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी, झूठे मामलों में फंसाने की साजिशों और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!