Advertisement

दुर्गापूजा को लेकर देवी मंडप दुर्गा बाड़ी में बैठक संपन्न, गोपाल प्रसाद बने अध्यक्ष

 

​मेदिनीनगर (पलामू): शारदीय नवरात्र एवं विजयदशमी (दशहरा) महोत्सव को भव्य, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तरहसी स्थित प्रसिद्ध देवी मंडप दुर्गा बाड़ी परिसर में ग्रामीणों एवं प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई तथा सर्वसम्मति से नई पूजा संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया।

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

​बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के सर्वसम्मत निर्णय से गोपाल प्रसाद को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही पूजा महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए दिलीप पांडेय को सचिव, सोनू गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा उज्जवल पांडेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा दशहरा

अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि देवी मंडप दुर्गा बाड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पूजा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
​साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
​बैठक में पूजा पंडाल के निर्माण, भव्य विद्युत सज्जा, साफ-सफाई, पेयजल तथा महाप्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सचिव दिलीप पांडेय एवं कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल

कमेटी के गठन के बाद तरहसी क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बैठक मे  उपस्थित गणेश साव, चंद्रदेव पासवान,लड्डू गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद, रौशन पांडेय,कमलदेव साव, विश्वनाथ राम,रामदेव साव, राजू प्रसाद सहित ग्रामीणों एवं सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!