Advertisement

लेस्लीगंज के हरसइन मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 

 लेस्लीगंज : थाना क्षेत्र के हरसइन मोड़ पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शाम के वक्त लेस्लीगंज की ओर से अपने गांव राजोगाड़ी की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान हरसइन मोड़ के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजोगाड़ी निवासी विजय तिवारी के पुत्र के रूप में की गई है। वहीं, दुर्घटना में घायल दूसरा युवक भी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी मे तत्परता दिखा पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), लेस्लीगंज पहुंचाया।
सीएचसी लेस्लीगंज में डॉक्टरों ने एक युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया एवं दूसरे युवक को ​बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत एमएमसीएच (MMCH), मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
​दुर्घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!