Advertisement

श्रावण के प्रथम दिन कैलास गुफा शिवधाम सोंस में आस्था का सैलाब: मलय नदी से जल भर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (पलामू): पावन श्रावण मास के प्रथम दिन प्रखंड क्षेत्र के सोंस गांव स्थित प्रसिद्ध कैलास गुफा शिवधाम में भक्ति और आस्था का अलौकिक नजारा देखने को मिला। श्रावणी मेले के पहले दिन सोंस शिव मंदिर परिसर से एक भव्य जलयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

​जलयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य श्रीमती आशा देवी ने श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के बाद पवित्र कलश सौंपकर किया। इसके बाद बोल-बम और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।

​मलय नदी से जल उठाकर बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

​कलश यात्रा में शामिल महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु सोंस स्थित शिवधाम से पैदल पदयात्रा करते हुए मलय नदी पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोचार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः शिवधाम लौटकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

​श्रद्धालुओं के लिए फल-शरबत और पेयजल की व्यवस्था

​जलयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लेस्लीगंज स्थित काली मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया गया था। शिविर के माध्यम से भीषण गर्मी व धूप को देखते हुए श्रद्धालुओं के बीच फल, ठंडा शरबत और शीतल पेयजल का वितरण किया गया।

​गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

​इस धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत की मुखिया पूनम देवी, ओम प्रजापति, श्रवण साव, बीरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में शिवभक्त और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!