Advertisement

पांकी पुलिस को बड़ी सफलता: ढाई किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक व मोबाइल जब्त

मेदिनीनगर ​( पलामू ): मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पांकी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अफीम तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से कुल 2.534 किलोग्राम अवैध अफीम (चिपचिपा पदार्थ), दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

नदी पुल के पास चल रही थी अफीम की खरीद-बिक्री

​पुलिस अधीक्षक पलामू को बुधवार की रात करीब 9:00 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम टाटीडिरी स्थित नदी पुल के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ (अफीम) का अवैध लेन-देन और खरीद-बिक्री करने वाले हैं।

​सूचना को गंभीरता से लेते हुए सन्हा दर्ज कर लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस को देख भागने का प्रयास, रंगे हाथ दबोचे गए

​छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि करीब 10:00 बजे टाटीडिरी नदी पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस बल को देखकर वहां मौजूद दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही खदेड़कर धर दबोचा।

​तलाशी लेने पर दोनों के पास से भारी मात्रा में अफीम जैसा चिपचिपा पदार्थ बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।

  1. शाहबुद्दीन मियां (उम्र करीब 45 वर्ष) — पिता: सलीम मियां, ग्राम: गडगांव, थाना: पिपराटांड, जिला: पलामू। (इसके पास से 1.472 किग्रा अफीम बरामद हुआ)
  2. गुलाम मुस्तफा — पिता: निजाम मियां, पता: नुरु (खांड पर), थाना: पांकी, जिला: पलामू। (इसके पास से 1.062 किग्रा अफीम बरामद हुआ)
  • अवैध अफीम: कुल 2.534 किलोग्राम (शाहबुद्दीन से 1.472 Kg तथा गुलाम मुस्तफा से 1.062 Kg)।
  • जब्त सामान :
    1. ​बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 AZ 7948
    2. ​हीरो पैशन प्रो (Passion Pro) बाइक नंबर JH 03 H 2628
  • मोबाइल (2 अदद): 1 रियलमी (Realme) और 1 पोको (POCO) स्मार्टफोन।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

​इस संबंध में पांकी थाना में NDPS Act की धारा 17(C) / 18(b) / 29-1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अब इनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

​इस सफल कार्रवाई में लेस्लीगंज SDPO प्रशांत कुमार-02 के अलावा पांकी थाना प्रभारी (पु०अ०नि०) दीपक कुमार सिंह, पु०अ०नि० रंजीत कुमार, स०अ०नि० अमित कुमार उपाध्याय, हवलदार राजेश बरवा एवं पांकी थाना के सशास्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!