Advertisement

हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा प्रशासनिक कदम, राज्यहित के 53 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रिमंडल की एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। राज्य में विकास की गति को तेज करने, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में 53 प्रमुख प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी अंतिम स्वीकृति प्रदान की।

        वीडियो देखें 👇

विकास और प्रशासनिक सुधारों पर केंद्रित रहे फैसले

मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक पुनर्गठन से जुड़े कई अहम एजेंडों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगी है, उन्हें बिना किसी विलंब के धरातल पर उतारा जाए। संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!