Advertisement

मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ के बड़े पर्दे के रूपांतरण ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का आधिकारिक ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में जारी फिल्म के टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। टीज़र में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा अपने चर्चित किरदारों में नजर आए, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अब मेकर्स 11 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर जारी करने की तैयारी में हैं, जो दर्शकों को फिल्म की कहानी और उसके भव्य स्वरूप की विस्तृत झलक देगा।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Also Read : 2027 वनडे विश्व कप के लिए 12 शहरों को मिली मेजबानी

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है तथा कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी इसके सह-निर्माता हैं।

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ 04 सितंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में प्रदर्शित की जाएगी।

Pic Credit : ANI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!