Advertisement

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डाल्टनगंज रेलवे कॉलोनी से 2.690 किग्रा अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू): जिले में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली थी कि डाल्टनगंज शहर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में अवैध अफीम की बड़ी खेप का सौदा होने वाला है।

​सूचना की पुष्टि होते ही परि० पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मृत्युंजय गोप के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से तीन युवकों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 2.690 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

नागद गांव के रहने वाले हैं तीनों तस्कर

​पुलिस की पूछताछ और सत्यापन में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नागद गांव निवासी के रूप में हुई है:

  1. सुरेन्द्र कुमार सिंह ( उम्र 26 वर्ष)
  2. मनोज कुमार सिंह (उम्र 28 वर्ष)
  3. जितेन्द्र कुमार यादव (उम्र 23 वर्ष)

दो वर्षों से सक्रिय था लाइजनिंग नेटवर्क

​पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र कुमार यादव (23 वर्ष) पिछले दो वर्षों से अफीम की अवैध खरीद-बिक्री के कारोबार में लिप्त था। वह इस पूरे नेटवर्क में मुख्य रूप से लाइजनिंग (मिडिलमैन/कड़ी जोड़ने) का काम करता था और स्थानीय स्तर से माल जुटाकर बाहरी मंडियों तक पहुंचाने का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पूरे सिंडिकेट को खंगाल रही है पुलिस

​पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शहर थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस रैकेट के मुख्य सप्लायरों, खरीदारों और वित्तीय स्रोतों का पता लगाने के लिए आगे की तफ्तीश में जुट गई है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी व जवान:

​इस सफल अभियान में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी एवं जवान शामिल थे:

  •  पुलिस उपाधीक्षक (मु0) मृत्युंजय गोप (टीम प्रमुख),पुलिस निरीक्षक सह शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,​पुलिस अवर निरीक्षक  रामधीन प्रसाद,​पुलिस अवर निरीक्षक  घनश्याम मिश्रा एवं शहर थाना पलामू के जवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!