Advertisement

वाराणसी का वीडियो CJP प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बताकर वायरल- Varanasi Husband-Wife Dispute Video Falsely Shared as Delhi Police Action on CJP Protesters

वाराणसी में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद से संबंधित वीडियो को सीजेपी के आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी युवती पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के 20 जुलाई 2026 के ‘संसद मार्च’ के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुए थे। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती को रोते हुए देखा जा सकता है और वह यह भी कह रही है कि उसको बहुत मारा गया है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो CJP के प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद का है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल वीडियो वाराणसी में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित निकला। वहां परिवार न्यायालय में एक महिला ने पति पर मारपीट करने और चेन छीनने का आरोप लगाया था। उस घटना के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ अब शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘आदर्श पंचायत मियां बैरों’ ने 29 जुलाई 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “Narendra_Modi जी के मां बहन को खुलेआम जंतर मंतर पर गाली दे रही थी! दिल्ली पुलिस ने यह मोहतरमा को अच्छी तरह से इलाज कर दिया! अब इनको डर लग रहा है! पापा से उसे समय नहीं पूछी थी कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गाली दे रहा हूं अब आ रहा है मजा!”

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने उसके कीफ्रेम को गूगल लेंस से सर्च किया, तो ‘न्यूज 18 इंडिया’ के यूट्यूब चैनल पर हमें इससे संबंधित जानकारी मिली। 17 जुलाई 2026 को अपलोड की गई इस पोस्ट में वायरल वीडियो के एक हिस्से को देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो वाराणसी फैमिली कोर्ट का है, जहां पति पर अपनी पत्नी से मारपीट का आरोप लगा था।

‘न्यूज 24’ के यूट्यूब चैनल पर भी 17 जुलाई 2026 को वीडियो का एक हिस्से पोस्ट करते हुए इसे वाराणसी के परिवार न्यायालय में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद का बताया गया था।

‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट पर 17 जुलाई 2026 को इससे संबंधित प्रकाशित एक रिपोर्ट में लिखा है, ”वाराणसी के परिवार न्यायालय में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और चेन छीनने का आरोप लगाया है। पीड़‍ित महिला का रोते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।” इस रिपोर्ट में रोती हुई महिला की तस्वीर को भी अपलोड किया गया है।

इस बारे में हमने वाराणसी में दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो वाराणसी का है और पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का है। इसका सीजेपी के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

क्या है संदर्भ?

नीट पेपर लीक को लेकर 20 जून 2026 से सीजेपी के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन 25 जुलाई को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हो गया । प्रदर्शन के तहत ही 20 जुलाई को ‘संसद मार्च’ के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग भी किया था।

दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों में सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए थे। ‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में छात्रों के खिलाफ दर्ज हुए केस की वापसी का ऐलान किया गया था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 18 साल के कम उम्र के जिन प्रदर्शनकारियों, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो, उन्हें तुरंत रिहा कर दिया जाए। वहीं, सीजेपी ने सभी केस वापस नहीं लेने पर दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

वाराणसी के वीडियो को भ्रामक दावे से शेयर करने वाले फेसबुक यूजर दिल्ली में रहते हैं और उनके करीब 5,700 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: वाराणसी में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद से संबंधित वीडियो को सीजेपी के आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी युवती पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।


  • Claim Review : CJP के प्रदर्शन में पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की का दिल्ली पुलिस ने पीटा।
  • Claimed By : FB User- आदर्श पंचायत मियां बैरों
  • Fact Check : भ्रामक




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!