Advertisement

पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 104 गुम हुए मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मेदिनीनगर (पलामू): पुलिस मुख्यालय, झारखंड के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए पलामू पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोनों की खोज में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार, को पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलामू पुलिस द्वारा बरामद किए गए कुल 104 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। महीनों से खोए अपने कीमती फोन और उसमें सुरक्षित डेटा को वापस पाकर आम नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

दो महीने से गुम मोबाइल भी हुए बरामद

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुपुर्द किए गए 104 मोबाइल फोनों में से अधिकांश पिछले दो महीनों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए थे। इसके अलावा कुछ फोन उससे पहले की अवधि के भी थे। बरामदगी के उपरांत पुलिस प्रशासन द्वारा एक गहन और कड़ी सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि हर मोबाइल उसके असली और सत्यापित मालिक तक ही पहुंचे।

CEIR पोर्टल और तकनीकी टीम का शानदार तालमेल

​इस सफल अभियान में भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और पलामू पुलिस की विशेष साइबर/तकनीकी टीम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।

​”तकनीक और पुलिस की मुस्तैदी के इस समन्वय से लगातार चोरी और गुम हुए फोनों को ट्रैक करने में सफलता मिल रही है। गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के बाद गहन सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि फोन सही और उनके वास्तविक स्वामियों तक ही पहुँचें।”

पलामू पुलिस 

विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में तत्परता दिखाते हुए साइबर सेल के सहयोग से इन मोबाइलों को ट्रैक कर सकुशल बरामद किया।

​मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा की

“आम जनता के लिए मोबाइल सिर्फ एक उपकरण नहीं है, बल्कि उसमें उनका महत्वपूर्ण व्यक्तिगत डेटा, बैंकिंग विवरण और यादें जुड़ी होती हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हमने एक विशेष अभियान चलाकर इन 104 मोबाइलों को ट्रेस किया है। पलामू पुलिस जनता की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी साइबर और तकनीकी टीम लगातार इस दिशा में काम कर रही है और आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।”

जनता ने जताया आभार, पुलिस ने दी सलाह

​अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर आम नागरिकों ने पलामू पुलिस और साइबर तकनीकी टीम की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली की जमकर सराहना की।

​इस अवसर पर पलामू पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत नजदीकी थाने में इसकी लिखित सूचना/सनहा दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते फोन को ब्लॉक और ट्रेस किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!