Advertisement

पांकी में चोरी की नीयत से दुकान में घुसा हथियारबंद अपराधी रंगे हाथों गिरफ्तार; अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामद

ग्रामीणों की मुस्तैदी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तेतराई में धराया 20 वर्षीय आरोपी अरमान आलम, आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

​मेदिनीनगर ( पलामू ) : पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतराई गांव के धनवंशी टोला में बीती रात चोरी की नीयत से दुकान में घुसे एक हथियारबंद अपराधी को ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से धर दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी तेतराई शेख मोहल्ला निवासी मो० मस्सी का 20 वर्षीय पुत्र अरमान आलम बताया गया है।

 यह घटना 24 जुलाई की रात्रि करीब 9:45 बजे की है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि धनवंशी टोला (तेतराई) स्थित कर्मवीर सिंह की दुकान में दो युवक हथियार से लैस होकर चोरी की नीयत से घुसे हैं।

​सूचना मिलते ही पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किया काबू

​पुलिस टीम जब अविलंब मौके पर पहुँची, तो देखा कि कर्मवीर सिंह की दुकान व मकान के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक को उसके हथियार और गोली के साथ घेरकर पकड़ रखा है। पुलिस ने तुरंत युवक को अपनी गिरफ्त में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अरमान आलम (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता- मो० मस्सी, ग्राम- तेतराई (शेख मोहल्ला), थाना- पांकी, जिला- पलामू बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त किया गया।

  • छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी:
    •  दीपक कुमार सिंह (थाना प्रभारी, पांकी), ​पु०अ०नि० रंजीत कुमार, ​स०अ०नि० अमित कुमार उपाध्याय, ​पांकी थाना का सशस्त्र बल

​पुलिस ने जब्त हथियार और गोली को विधिवत सीज कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस घटना में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों और आपराधिक इतिहास के संबंध में भी गहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!