मेदिनीनगर,पलामू : तरहसी प्रखंड के परसाई बिजली ग्रिड में कार्यरत बिजली मिस्त्री सतेंद्र मेहता की ड्यूटी के दौरान हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस घटना के साथ गहरा दुःख भी व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलते ही तरहसी पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह आज परसावां गांव स्थित मृतक के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
यह घटना से पूरे क्षेत्र की अपूरणीय क्षति
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा,
_”सतेंद्र मेहता की असमय मृत्यु केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”_
उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना ने बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
श्री सिंह ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि निर्दोष फंसे नहीं दोषी बच्चे नहीं और लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा, _”परिवार को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।”_
जिला परिषद सदस्य ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि न्याय मिलने तक वे हर स्तर पर परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि आशुतोष मिश्रा, हरिनंदन सिंह, राधा नंदन प्रसाद, डॉ. सी. के. मेहता, संतु राम* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने घटना पर दुःख जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि सतेंद्र मेहता परसाई बिजली ग्रिड में लंबे समय से कार्यरत थे और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में लोकप्रिय थे।













Leave a Reply