Advertisement

जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गणेश पाहन गिरफ्तार

 


रांची :  राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रंगदारी को लेकर बने भय के माहौल पर विराम लगाते हुए पुलिस ने शनिवार को एक अहम सफलता हासिल की है। जान से मारने की धमकी देकर मोटी रकम मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धरे गए आरोपी की पहचान गणेश पाहन उर्फ गणेश मुंडा के रूप में हुई है।

मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लगातार पीड़ित को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा था और इसके एवज में रंगदारी की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर रातू थाने में मामला दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी गणेश पाहन को उसके ठिकाने से दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी गणेश पाहन से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में उसके साथ अन्य कौन-कौन से लोग शामिल हैं। इसके साथ ही आरोपी के पूर्व के आपराधिक इतिहास की भी स्क्रूटनी की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है या किसी बड़े आपराधिक संगठन से जुड़ा हुआ है।
​पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!