Advertisement

इजरायल और अमेरिका पर हमले के नाम पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले के दो वीडियो गलत दावे के साथ वायरल-viral video claim wrongly links 9-11 us world trade center attack to israel-strike

विश्वास न्‍यूज की जांच में वायरल हो रहे दोनों वीडियो अमेरिका के न्‍यूयॉर्क स्थित वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले के साबित हुए। इनका अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी 2026 से चल रही वर्तमान जंग से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्‍ली (विश्वास न्‍यूज)। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी 2026 से जंग जारी है। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इन्‍हें वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये दोनों वीडियो इजरायल पर ईरान के हमले के हैं।

विश्वास न्‍यूज ने विस्‍तार से दोनों वीडियो की जांच की। वायरल पोस्‍ट फर्जी पाई गईं। अमेरिका में न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के बाद के वीडियो को अब जंग का बताते हुए वायरल किया जा रहा है। इन दोनों वीडियो का ईरान या इजरायल से कोई संबंध नहीं है।

क्‍या हो रहा है वायरल?

फेसबुक पेज ‘Bihar Ko Nihar’ ने 25 मार्च 2026 को एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “ईरान ने इज़राइल पर अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला किया है। सैनिकों में हज़ारों लोगों के हताहत होने की खबर है, जिससे देश के भीतर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और इज़राइल पूरी तरह से बेबस नज़र आ रहा है।”

इसी तरह एक अन्‍य वीडियो को भी गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। इसमें दावा किया गया है कि ईरान ने अमेरिका के ऊपर मिसाइल दाग दिया है।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इन वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्वास न्‍यूज ने पहले वायरल वीडियो की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई ग्रैब्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें यह वीडियो 11 सितंबर 2007 को एक यूट्यूब चैनल ‘Jumperwtc’ पर मिला। इसे अमेरिका में वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर पर हमले का बताया गया। पहला वायरल वीडियो इसी वीडियो का पार्ट साबित हुआ।

अब बारी थी दूसरे वीडियो की सच्‍चाई जानने की। इसके ग्रैब्‍स को गूगल लेंस से सर्च करने पर हमें ‘सीबीएस8 डॉट कॉम’ पर एक रिपोर्ट मिली। इसमें हमें दूसरा वायरल वीडियो भी मिला। इसे 10 सितंबर 2021 को पब्लिश किया गया था।

पडताल के दौरान हमें ‘CBS 8 San Diego’ नाम के यूट्यूब चैनल एक वीडियो मिला। इसे 11 सितंबर 2021 को अपलोड किया गया था। इसमें हमें 1:11 मिनट पर वायरल वीडियो वाला फुटेज मिला।

हमारी अब तक की पड़ताल से यह साबित हो गया कि दोनों वायरल वीडियो अमेरिका में हुए आतंकी हमले के पुराने वीडियो हैं। इनका अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही वर्तमान जंग से कोई संबंध नहीं है।

गौरतलब है कि साल 2001 की 11 सितंबर को आतंकवादियों ने न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो इमारतों पर हाइजैक किए हुए दो यात्री विमानों से हमला कर दिया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी।

विश्वास न्‍यूज ने इस बारे में इजरायल के फैक्ट चेकर यूरिया बार मेर से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि वायरल हो रहे दोनों वीडियो का इजरायल से संबंध नहीं है।

क्या है संदर्भ?

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बारे में जानने के लिए हमने ‘acleddata’ को स्‍कैन किया। इसके अनुसार, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। इसके बाद से ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है। ‘acleddata’ एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संघर्ष निगरानी संस्था है, जो दुनिया भर के सभी देशों और क्षेत्रों में हिंसक संघर्ष और विरोध प्रदर्शनों पर वास्तविक समय के आंकड़े (Real-time data) और विश्लेषण प्रदान करती है।

24 मार्च 2026 को ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, “ईरान द्वारा किए गए एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले में सुबह तेल अवीव में चार लोग घायल हो गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। तेल अवीव पर हमला ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए कई हमलों में से एक था, जिसमें उत्तरी, दक्षिणी और मध्य इजरायल को निशाना बनाया गया था। इससे लाखों लोग बार-बार बम आश्रयों में भागने को मजबूर हुए।”

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि यह पेज बिहार से संचालित होता है। इसे फेसबुक पर 22 हजार लोग फॉलो करते हैं। इसे 2 अक्‍टूबर 2022 को बनाया गया था।

निष्‍कर्ष: विश्वास न्‍यूज की जांच में वायरल हो रहे दोनों वीडियो अमेरिका के न्‍यूयॉर्क स्थित वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले के साबित हुए। इनका अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी 2026 से चल रही वर्तमान जंग से कोई संबंध नहीं है।


  • Claim Review : इजरायल और अमेरिका पर ईरान के हमले का विजुअल।
  • Claimed By : FB User Bihar Ko Nihar
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!