Advertisement

लेस्लीगंज में दुस्साहस: घर के दरवाजे पर खड़ी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

 

 

लेस्लीगंज, ( पलामू )लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के समीप चोरों के दुस्साहस का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां घर के दरवाजे पर खड़ी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात

पीड़ित वाहन मालिक धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, उनका ट्रैक्टर ट्रॉली सहित घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। देर रात अज्ञात चोरों ने मौका पाकर वाहन पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

तस्वीरें सामने आने के बाद भुक्तभोगी परिवार ने अपने स्तर पर फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर की काफी खोजबीन की और संभावित ठिकानों पर सुराग जुटाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन का कहीं कोई पता नहीं चल सका।

थाने में शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

काफी खोजबीन के बाद सफलता न मिलने पर ट्रैक्टर मालिक धर्मेंद्र कुमार ने लेस्लीगंज थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

“ट्रैक्टर चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को चिह्नित कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।”

_ उत्तम कुमार राय थाना प्रभारी 

स्थानीय निवासियों ने मुख्य मार्ग और ब्लॉक कार्यालय के पास हुई इस चोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!