Advertisement

पुल से लटककर रील बनाने वाले युवक की मगरमच्छ ने नहीं ली जान, AI से बना फेक वीडियो वायरल -Viral Video of Crocodile Killing Man While Filming Reel Is Misleading

पुल से लटकते किसी भी युवक को मगरमच्छ ने हाल-फिलहाल में नहीं मारा है। यह वीडियो किसी भी वास्तविक घटना का नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अक्सर जंगली जानवरों से जुड़े फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी बाघों का एआई वीडियो, तो कभी मगरमच्छ के हमले का। अब इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ को पुल से लटके शख्स पर हमला करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को सच मानकर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने इस वीडियो की विस्तार से जांच की और पाया कि यह फेक है। इसे एआई की मदद से तैयार किया गया है। ऐसी कोई घटना वास्तव में नहीं हुई है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘Kartik Karan Ajad’ ने 4 जुलाई 2026 को एक वीडियो अपलोड करते हुए दावा किया, “रील बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई अपनी जान दे दी एक मगरमच्छ ने पानी से निकाला और इस वह को खो गया कृपया ऐसे अनजान जगह पर रील बनाने के लिए कुछ भी ना करें।”

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। कीवर्ड सर्च के जरिए खोजने पर हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल वीडियो की पुष्टि कर सके। ऐसे में हमें वीडियो के फेक होने का शक हुआ।

जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल्स की मदद से चेक किया गया। सबसे पहले ‘DetectVideo AI’ टूल का इस्तेमाल किया गया। वीडियो को यहां अपलोड करके एनालिसिस करने पर इसके 77 फीसदी एआई से बने होने की संभावना आई।

इसी तरह हमने ‘हाइव मॉडरेशन’ टूल का इस्तेमाल किया। वीडियो को यहां अपलोड करने पर टूल के एनालिसिस में इसके 75.8 फीसदी एआई से बने होने की संभावना की पुष्टि हुई।

विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे से संपर्क किया और उनके साथ वायरल वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि वीडियो को ध्यान से देखने पर यह एआई से बना हुआ लगता है। वीडियो में 9 सेकंड पर युवक के पैर गायब हो जाते हैं। एआई से बने वीडियो में यह एक सामान्य गलती है।

क्या है संदर्भ?

देश में मानसून की बारिश के साथ कई इलाकों में मगरमच्छों के निकलने की खबरें आना शुरू हो गई हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत आबादी वाले कई इलाकों में मगरमच्छ निकल रहे हैं।

जांच के अंत में फर्जी वीडियो शेयर करने वाले यूजर के प्रोफाइल की जांच की गई। ‘Kartik Karan Ajad’ नाम के इस फेसबुक अकाउंट को मई 2019 में बनाया गया था। इसे पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर मुंबई में रहता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। एआई की मदद से बनाए गए वीडियो को सच्ची घटना बताकर वायरल किया गया है। पुल से लटकते किसी भी युवक को मगरमच्छ ने हाल-फिलहाल में नहीं मारा है। यह वीडियो किसी भी वास्तविक घटना का नहीं है।


  • Claim Review : रील बनाने के लिए पुल से लटके युवक को मगरमच्छ ने मार डाला।
  • Claimed By : FB User Kartik Karan Ajad
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!