Advertisement

‘धमाल 4’ में लौटेगी पहली फिल्म की मासूमियत : अरशद वारसी

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने कहा है कि आगामी फिल्म धमाल 4 में मूल धमाल की मासूमियत और हास्य का वही अंदाज देखने को मिलेगा, जिसने इसे दर्शकों के बीच कल्ट कॉमेडी का दर्जा दिलाया था।अरशद वारसी ने फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वह अभी कहानी के बारे में अधिक खुलासा नहीं कर सकते, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि धमाल 4 में पहली फिल्म की वही मासूमियत वापस लौटेगी।

अरशद वारसी ने धमाल की पूरी टीम को अपना परिवार बताते हुए कहा कि सभी कलाकारों के साथ दोबारा काम करना हमेशा विशेष अनुभव होता है। इस बार पूरी टीम पहले से बड़े स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करने और उन्हें हंसी से भरपूर सफर पर ले जाने के लिए तैयार है।

Also Read : ईशान किशन टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज बने

‘धमाल 4’ एक दमदार स्टार कास्ट को साथ लाती है, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के साथ-साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन शामिल हैं।

‘धमाल 4’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़, देवगन फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह टी-सीरीज़ फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल, पैनोरमा स्टूडियो का प्रोडक्शन है। ‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसे अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठाकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। ‘धमाल 4’ 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Pic Credit : ANI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!