Advertisement

निशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कार्यालय पहुंचे और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।  

उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा। स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। चाहे वह गरीब हों या अमीर, किसी भी जाति के लोग हों। सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, यही हमारी कोशिश होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्र हों या शहरी क्षेत्र, हर जगह हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश करेंगे। 

Also Read : तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वे सक्रिय नजर आ रहे हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में हरसंभव इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। 

निशांत कुमार ने शुक्रवार को भी पदभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्होंने विभाग के अधिकारियों को 11 विषयों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और मरीजों के सभी मेडिकल रिकॉर्ड और चिकित्सा इतिहास को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के निर्देश दिए थे। 

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ आयुष चिकित्सा (आयुर्वेद, यूनानी आदि) से इलाज कराने वाले मरीजों का भी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, आर्सेनिक, आयरन और अशुद्ध पानी से होने वाली बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के साथ समन्वय कर पानी की गुणवत्ता में सुधार करने को कहा गया था।

Pic Credit : ANI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!