Advertisement

मां-बेटे के डूबने का दावा करती यह वायरल तस्वीर जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की नहीं, एआई निर्मित है Viral Mother-Son Drowning Image Linked to Jabalpur Bargi Cruise Accident Is AI-Generated

बरगी डैम में हुए हादसे के नाम से वायरल मां-बेटे की फोटो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल हो रही तस्वीर को एआई की मदद से बनाया गया है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में एक पर्यटक क्रूज तेज आंधी-तूफान के कारण नर्मदा नदी में पलट गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। इसी से जोड़ते हुए मां-बेटे की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में नदी में बेसुध पड़ी एक महिला और उसके ऊपर लेटे हुए एक बच्चे को देखा जा सकता है। इस फोटो को बरगी डैम में हुए हादसे से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल हो रही तस्वीर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाई गई है, जिसे यूजर्स अब गलत दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। हालांकि, हादसे में मां-बेटे की इसी तरह की एक तस्वीर सामने आई है।

क्या हो रहा है वायरल?

एक्स यूजर ‘CHAMBAL KESHARI’ ने 1 मई 2026 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “लाइव जैकेट इतनी पावरफुल होती है कि जिसे तैरना नहीं आता वो भी पानी में उतराता रहता है लेकिन इस तस्वीर में साफ़ दिख रहा है कि एक माँ लाइव जैकेट पहनने के बाद भी अपनी ज़िंदगी को गँवा दिया। लिखने की ज़रूरत नहीं कि माँ की मृत्यु बच्चे को बचाते हुए हुई होगी क्योंकि माँ की जान उसके बच्चे होते हैं और अपनी जान को बचाते हुए एक माँ अमर हो गई। माँ से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं इसलिए मरते दम तक माँ बाप की सेवा और सम्मान करना चाहिए माँ से बढकर इस संसार में कुछ भी नही।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। हमने जब फोटो को गौर से देखा, तो हमें कई खामियां नजर आईं। हमने पाया कि महिला और बच्चे के हाथ एक जगह पर मिलते हुए दिखाई दे रहे रहे हैं। महिला की आइब्रो भी दो हिस्सों में बंटी हुई है। इस तरह की खामियां अक्सर एआई से बनी तस्वीरों में होती हैं। ऐसे में हमें फोटो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने तस्वीर को एआई डिटेक्शन टूल ‘हाइव मॉडरेशन’ की मदद से सर्च किया। टूल ने इस तस्वीर के एआई से बने होने की करीब 90 फीसदी संभावना जताई। 

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट जबलपुर के कलेक्टर के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मिली। उन्होंने 1 मई 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जबलपुर — यह फोटो एआई जनरेटेड है या अन्य किसी स्त्रोत की है। बरगी क्रूज दुर्घटना से इसका कोई संबन्ध नहीं है।”

अधिक जानकारी के लिए हमने नईदुनिया जबलपुर के रिपोर्टर धीरज वाजपेई से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर एआई-निर्मित है। 

जांच के समय हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की वेबसाइट पर मिली। इसे 1 मई 2026 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में असली हादसे की तस्वीर मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में बचाव अभियान के दौरान एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई। बरगी डैम में पलटी हुई पर्यटक नाव के अंदर से एक महिला का शव बरामद किया गया, जो अपने बच्चे को पकड़े हुए थी।

क्या है संदर्भ?

एनडीटीवी की वेबसाइट पर 2 अप्रैल 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल को एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, खमरिया टापू के पास तेज हवाओं, उठती लहरों और मूसलाधार बारिश के बीच ओवरलोडेड क्रूज पलट गया। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है और 28 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को एक्स पर 25 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बरगी डैम में हुए हादसे के नाम से वायरल मां-बेटे की फोटो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल हो रही तस्वीर को एआई की मदद से बनाया गया है। 


  • Claim Review : जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की तस्वीर।
  • Claimed By : X User-CHAMBAL KESHARI
  • Fact Check : झूठ



पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!