Advertisement

ढाका यूनिवर्सिटी में हुई छेड़छाड़ के वीडियो दिल्ली के ‘लव जिहाद’ का बताकर गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल Dhaka University Harassment Video Falsely Linked to Delhi Love Trap Claim

एक शख्स को पीटने के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है। असल में यह वीडियो ढाका यूनिवर्सिटी में हुई एक घटना का है। वहां एक शख्स छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। इसी वजह से गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर पीटा था।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। एक आदमी को चप्पलों से मारती हुई लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली यूनिवर्सिटी का है, जहां एक बांग्लादेशी लड़का एक लड़की को झूठे प्यार में फंसाने की कोशिश कर रहा था।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी का नहीं, बल्कि बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी की एक घटना का है। एक शख्स वहां छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था और इसी वजह से लोगों ने उसे पकड़कर पीटा था।

क्या हो रहा है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘the_sanatni_sena’ ने 28 अप्रैल 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक बांग्लादेशी जिहादी दिल्ली यूनिवर्सिटी में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने के लिए झूठी सलाह दे रहा था। फिर छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और जिहादी को रंगे हाथों पकड़ लिया और जूते-चप्पलों से पीटा। फिर उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।” 

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट एक बांग्लादेशी वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को बंगाली भाषा में 26 अप्रैल 2026 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो बांग्लादेश में हुई घटना का है। दरअसल, ढाका यूनिवर्सिटी में एक शख्स पर महिला के साथ बदतमीजी और परेशान करने का आरोप लगा था। इसके बाद छात्रों ने उसे पकड़ लिया और पीटा। 

‘The Daily Campus’ की वेबसाइट पर 26 अप्रैल 2026 को बंगाली में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के सहायक प्रॉक्टर अली मोहम्मद कौसर का इस पूरे मामले को लेकर कहना था कि आरोपी व्यक्ति यूनिवर्सिटी का नहीं, बल्कि बाहरी था। वह छात्राओं को परेशान कर रहा था। तभी कुछ छात्रों ने उसे देखा और पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

इस मामले की एक अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर देखा जा सकता है।

गूगल मैप की मदद से हमने ढाका यूनिवर्सिटी की तस्वीरों के बारे में सर्च किया। हमें वायरल वीडियो में दिख रही बिल्डिंग की मिलती-जुलती तस्वीरें मिलीं।

अधिक जानकारी के लिए हमने बांग्लादेशी ‘प्रोबाश टाइम्स समाचार’ के एडिटर मोहम्मद राफ्त से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो ढाका विश्वविद्यालय परिसर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद हुए सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन की घटना का है। उन्होंने कहा, “वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने तुरंत ही छेड़छाड़ का विरोध किया और आरोपी शख्स को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में लोगों की आवाजें इस कार्रवाई का समर्थन करती हुई सुनाई दे रही हैं। यह टकराव महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को लेकर जनता के आक्रोश को दर्शाता है। इनमें मुख्य रूप से ढाका विश्वविद्यालय की छात्राएं शामिल हैं।”

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को एक लाख 70 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एक शख्स को पीटने के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है। असल में यह वीडियो ढाका यूनिवर्सिटी में हुई एक घटना का है। वहां एक शख्स छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। इसी वजह से गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर पीटा था।


  • Claim Review : एक शख्स दिल्ली यूनिवर्सिटी में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने के लिए झूठी सलाह दे रहा था।
  • Claimed By : FB User the_sanatni_sena
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!