Advertisement

बेबी बंप के साथ करीना कपूर की वायरल तस्वीर पुरानी, गलत दावे से हुई वायरल   Kareena Kapoor Viral Baby Bump Image Is Not Recent Here is the Truth

बेबी बंप के साथ वायरल हो रही करीना कपूर की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह फोटो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि पांच साल पुराना है। साल 2020 की फोटो को अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को हाल का बताकर दावा किया जा रहा है कि वह फिर से प्रेग्नेंट हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रही फोटो हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि पांच साल पुरानी है। साल 2020 की फोटो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘सुरेश लालवानी’ ने 18 अप्रैल 2026 को वायरल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “तैमूर, जहांगीर के बाद लगता इस साल खामनेई ही पैदा होगा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें दावे से जुड़ा वीडियो ‘Bol Bollywood’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 7 दिसंबर 2020 को शेयर किया गया था। कैप्शन के अनुसार, प्रेग्नेंट करीना कपूर को बेबी बंप की वजह से चलने में परेशानी हो रही थी। 

हमें पड़ताल के दौरान इस फोटो से जुड़ा एक वीडियो, इसी जानकारी के साथ ‘Bollywood Bluff’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 8 दिसंबर 2020 को अपलोड किया हुआ मिला। 

हमने करीना कपूर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला, लेकिन हमें प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इनमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि करीना कपूर का बेबी बंप नहीं है।

जांच के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट ‘इंडियन एक्सप्रेस’ पर मिली। इसे 20 जुलाई 2022 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर करीना कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्होंने और उनके पति सैफ अली खान ने आबादी में काफी योगदान दे दिया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वाली दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है। हाल-फिलहाल में करीना या उनके परिवार की ओर से प्रेग्नेंसी की कोई घोषणा नहीं की गई है। 

क्या है संदर्भ?

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि करीना कपूर को लेकर इस तरह की पोस्ट वायरल हुई हो। पहले भी करीना कपूर के नाम से इस तरह की पोस्ट वायरल हो चुकी हैं और वो ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। विश्वास न्यूज इस तरह की पोस्ट का पहले भी फैक्ट चेक कर चुका है। उससे जुड़ी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां, यहां और यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 36 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बेबी बंप के साथ वायरल हो रही करीना कपूर की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह फोटो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि पांच साल पुराना है। साल 2020 की फोटो को अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 


  • Claim Review : करीना कपूर के तीसरी बार मां बनने की तस्वीर।
  • Claimed By : FB User सुरेश लालवानी
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!