Advertisement

भारत को गरीबों का देश बताने वाला कंगना रनौत का वीडियो एडिटेड, संदर्भ से अलग कर किया जा रहा वायरल Edited Kangana Ranaut Video Goes Viral Know What She Actually Said

भारत को गरीबों का देश बताने वाला कंगना रनौत का वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में वो ‘धुरंधर-2’ फिल्म के बारे में बात कर रही थीं और कह रही थीं कि पहले फिल्मों में भारत को गलत तरीके से भूखा-नंगा दिखाया जाता था। अब फिल्मों के जरिए नए भारत की तस्वीर दिखाई जा रही है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, “भारत जो है एक भूखा-नंगा, एक ऐसी जगह है।” इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारत के खिलाफ अपमानजनक बयान देते हुए उसे ‘गरीबों’ का देश बताया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वायरल हो रहा दावा गलत है। असल में कंगना रनौत का वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में वो ‘धुरंधर-2’ फिल्म के बारे में बात कर रही थीं और कह रही थीं कि पहले फिल्मों में भारत को गलत तरीके से भूखा-नंगा दिखाया जाता था। अब फिल्मों के जरिए नए भारत की तस्वीर दिखाई जा रही है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Sushil Patel’ ने 30 मार्च 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “भारत जो है एक भूखा नंगा एक ऐसी जगह है। बीजेपी सांसद कंगना रनौत।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

फेसबुक यूजर ‘Uttarakhand Youth Congress’ ने 30 मार्च 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “भारत जो है एक भूखा नंगा एक ऐसी जगह है। बीजेपी सांसद कंगना रनौत।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो पर न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ का लोगो लगा हुआ है। ऐसे में हमने एएनआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट को खंगालना शुरू किया। हमें पूरा वीडियो 25 मार्च 2026 को अपलोड किया हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो दिल्ली में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली 2026 का है। वीडियो में 1 मिनट 42 सेकंड से देखा जा सकता है कि जब रिपोर्टर धुरंधर-2 फिल्म को लेकर सवाल करती हैं, तब कंगना रनौत जवाब देते हुए कहती हैं, “देखिए ये… ये प्लेटफॉर्म में आज, ये प्लेटफॉर्म है ही ऐसी फिल्मों को, जो कि भारत जो है, एक, एक भूखा-नंगा, एक जो है, एक ऐसी जगह है, उन फिल्मों से अब उभरकर ये नए भारत की तस्वीर है। जितना ये लोगों ने गुमराह किया है, भारत की इमेज को खराब किया है। धुरंधर-2 जैसी आप फिल्में देखें, अब देशभक्ति की फिल्में देखें, नए भारत की तस्वीर देखें, जिसमें संस्कार, देशभक्ति और जो आधुनिकता, विकसित भारत का सपना, उससे पल्सेटिंग एनर्जी, जो एक नए भारत की जो है, वो देखें। इसके लिए ऐसे प्लेटफॉर्म्स होने चाहिए। हम बहुत ही धन्यवादी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जो ये विकसित भारत का सपना, जिन्होंने हमें दिया है और उसको लेकर हम सब आगे चल रहे हैं।”

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट ‘मनी कंट्रोल’ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मिली। इस रिपोर्ट को 26 मार्च 2026 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, कंगना रनौत ने धुरंधर-2 फिल्म की तारीफ की और कहा कि इस तरह की फिल्में नए भारत को दिखाती हैं और भारत की छवि में सुधार ला रही हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि कंगना का वायरल वीडियो एडिटेड है।

क्या है संदर्भ?

गौरतलब है कि आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर-2’ को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य किरदार निभाया है। ‘धुरंधर-1’ और ‘धुरंधर-2 2’ एक भारतीय स्पाई की कहानी है, जो पाकिस्तान में रहकर कई गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देता है। ‘धुरंधर-2’ के 27 मार्च 2026 तक 8.08 लाख टिकट बिके हैं। ‘धुरंधर-2’ पहले 6 दिनों में सिर्फ विदेशों में 250 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 22 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल में खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भारत को गरीबों का देश बताने वाला कंगना रनौत का वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में वो ‘धुरंधर-2’ फिल्म के बारे में बात कर रही थीं और कह रही थीं कि पहले फिल्मों में भारत को गलत तरीके से भूखा-नंगा दिखाया जाता था। अब फिल्मों के जरिए नए भारत की तस्वीर दिखाई जा रही है।


  • Claim Review : कंगना रनौत ने भारत को बताया ‘गरीबों’ का देश।
  • Claimed By : FB User Sushil Patel
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!