मेदिनीनगर : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को को पलामू जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय में भक्ति और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। तरहसी महावीर मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य झांकी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की सबसे खास बात ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ रही, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।
भक्तिमय रहा माहौल, जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र
कार्यक्रम की शुरुआत तरहसी महावीर मंदिर से आकर्षक झांकी और शोभा यात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे पर थिरकते श्रद्धालुओं का काफिला पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए दुर्गाबाड़ी देवी मंडप, शिव मंदिर और बेदानी होते हुए परशुराम चौक ( बेदानी मोड़ )तक पहुंचा। पूरे रास्ते ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
समिति ने अतिथियों का किया नागरिक अभिनंदन
शोभा यात्रा के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव दिलीप पांडेय और कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। सभी मुख्य अतिथियों को सामूहिक रूप से पगड़ी बांधकर, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
नेताओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला ने कहा, “यह महोत्सव हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। मैं भगवान श्रीराम और माता रानी से प्रार्थना करता हूँ कि तरहसी प्रखंड और पांकी विधानसभा क्षेत्र के हर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।”
वहीं, जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए युवाओं और समिति के सदस्यों की सराहना की।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे ये गणमान्य
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी युवा नेता रुद्र शुक्ला, युवा समाजसेवी बबलू सिंह के साथ-साथ अब्दुल रब, इस्लामुल हक, अरशद अहमद, इमरान अंसारी और इमरान हाशमी ने शिरकत कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
इसके अतिरिक्त पूर्व सांसद प्रतिनिधि आशुतोष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, अनुप गुप्ता, राजेश सिंह, उमेश पांडे, संजय पाण्डेय, अभय पाठक,अरुण पांडे, विनोद यादव, प्रवीण पांडे, परशुराम सेना अध्यक्ष तरहसी प्रखंड प्रवीण पांडे , मनीष पांडे परितोष पांडे अमित पांडे ,उज्वल पाण्डेय, बीरेंद्र ठाकुर, कुली पाण्डेय,परशु यादव, सोनू कुमार, मुन्ना कुमार,उप मुखिया सुधीर यादव,रामदेव साव, हरीश प्रसाद, कमलदेव प्रसाद गणेश साव सरभु सोनी, संजय प्रसाद, मनोज प्रसाद,और प्रभु सोनी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।













Leave a Reply