Advertisement

‘कालिया’ फिल्म के कलाकारों की बिहाइंड-द-सीन्स की यह तस्वीर एआई-निर्मित Viral behind scenes photo of classic film Kaalia featuring Amitabh Bachchan is circulating online

‘कालिया’ फिल्म के बिहाइंड-द-सीन्स के नाम पर वायरल कलाकारों की तस्वीर असली नहीं है। वायरल तस्‍वीर को एआई की मदद से बनाया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर ‘कालिया’ फिल्म के कलाकारों की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में अमजद खान, अमिताभ बच्चन, परवीन बॉबी और जया प्रदा को एक साथ खाना खाते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह 1981 में ली गई फिल्म ‘कालिया’ के बिहाइंड-द-सीन्स की एक तस्वीर है। 

विश्वास न्‍यूज ने वायरल तस्‍वीर की विस्‍तार से जांच की। यह दावा फर्जी साबित हुआ। अपनी पड़ताल में हमने पाया कि वायरल तस्‍वीर को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाया गया है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Neeraj Singh Thakur’ ने 23 मार्च 2026 को वायरल फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “बिहाइंड-द-सीन्स 1981 “कालिया” फ़िल्म की शूटिंग के दौरान।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

फोटो को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च करने पर हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट ‘Olden Indian Cinema’ नाम के फेसबुक अकाउंट पर मिली। फोटो को 16 जनवरी 2026 को शेयर किया गया था। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट नहीं, बल्कि कलर थी। फोटो पर गौर करने पर हमने पाया कि अमिताभ बच्चन की आंखों की बनावट काफी अटपटी है। ऐसे में तस्वीर के एआई से बने होने का हमें संदेह हुआ।

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वायरल तस्‍वीर को एआई डिटेक्शन टूल्स के जरिए सर्च किया। सबसे पहले हमने ‘Hive Moderation’ टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने फोटो के 99.9 फीसदी एआई से बने होने की संभावना जताई।

इसके बाद हमने दूसरे टूल ‘Sight Engine’ का इस्तेमाल किया। इस टूल ने 99 फीसदी तक तस्वीर के एआई से बने होने के संकेत दिए।

हमने गूगल डीपमाइंड के ‘Synth ID’ टूल का भी इस्‍तेमाल किया। यहां वायरल तस्‍वीर को सर्च करने पर नतीजों से पता चला कि यह तस्‍वीर गूगल एआई की मदद से बनाई गई है। नतीजे नीचे देखे जा सकते हैं।

सीरीज और फिल्मों से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट IMDB पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ‘कालिया’ फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक टीनू आनंद थे। यह 80 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन और परबीन बॉबी थे। इसके अलावा फिल्म में कादर खान, आशा पारेख, अमजद खान और प्राण भी थे। 

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई टेक्नोलॉजी में काम कर रहे एक्सपर्ट अजहर माचवे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि तस्वीर में अमिताभ बच्चन और पीछे खड़े लोगों की आंखें अटपटी हैं। इतना ही नहीं, पीछे  लगे पोस्टरों  में चेहरों की बनावट भी सही नहीं है। इससे पता चलता है कि तस्वीर एआई से निर्मित की गई है। 

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के फेसबुक अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब नौ हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल में यूजर ने खुद को दिल्ली में रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ‘कालिया’ फिल्म के बिहाइंड-द-सीन्स के नाम पर वायरल कलाकारों की तस्वीर असली नहीं है। वायरल तस्‍वीर को एआई की मदद से बनाया गया है।


  • Claim Review : बिहाइंड-द-सीन्स 1981 ‘कालिया’ फिल्म की शूटिंग के दौरान।
  • Claimed By : FB User Neeraj Singh Thakur
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!