Advertisement

अयोध्‍या के राम मंदिर नहीं पहुंची टीम धुरंधर, AI से बनाई गई तस्‍वीर की गई वायरल-Dhurandhar Movie Cast did not Visit Ayodhya Ram Mandir

विश्वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि टीम धुरंधर की वायरल तस्‍वीर एआई से बनाई गई है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने के बाद बॉक्‍स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर इसकी काफी ज्‍यादा चर्चा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में टीम धुरंधर को राम मंदिर के प्रांगण में दिखाया गया है। तस्‍वीर को शेयर करते हुए देश के लिबरल और सेक्‍युलर लोगों पर निशाना साधते हुए दावा किया गया कि टीम धुरंधर अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए गई थी।