Advertisement

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बीच अब भारत में भी दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी की है। साथ ही देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले तेल यानी इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत में एक बार में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसकी कीमत प्रति लीटर 22 रुपए बढ़ गई है। इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत 87.67 रुपए प्रति लीटर से बढ़ कर अब 109.59 प्रति लीटर हो गए हैं।

गौरतलब है कि इंडस्ट्रियल फ्यूल का इस्तेमाल फैक्टरियों में बॉयलरों और ऊर्जा संयंत्रों में ऊर्जा पैदा करने के लिए किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से फर्नेस ऑयल, लाइट डीजल ऑयल और हाई स्पीड डीजल शामिल हैं। ये मशीनों को चलाने, धातुओं को पिघलाने और औद्योगिक हीटिंग के काम आते हैं। इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत में एक बार में 25 फीसदी की बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा।

असल में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद से होरमुज की खाड़ी बंद है, जहां से भारत का करीब 40 फीसदी कच्चा तेल आचा है और करीब 85 फीसदी गैस आती है। इसके अलावा खाड़ी में तेल और गैस संयंत्रों पर हमले से उत्पादन कम हो रहा है, जिससे कीमत बढ़ रही है। माल ढुलाई महंगा होने, जहाजों के बीमा का प्रीमियम बढ़ने और डॉलर की कीमत बढ़ने का असर भी कच्चे तेल और गैस की कीमतों पर दिख रहा है। इंडियन बास्केट का कच्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गया है।

बहरहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की। इनकी कीमत 2.09 से लेकर 2.35 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दी गई। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने सामान्य पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद कई राज्यों में इसके दाम 120 रुपए लीटर तक पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि भारत पेट्रोलियम अपने प्रीमियम पेट्रोल को स्पीड नाम से बेचता है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम इसे पावर के नाम से और इंडियन ऑयल इसे एक्सपी 95 के नाम से इसे बेचता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ साथ प्रीमियम फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ने की वजह से इसकी कीमत बढ़ानी पड़ी है।

देश भर में ऊर्जा संकट बढ़ने की खबरों के बीच धीरे धीरे अन्य उत्पादों और सेवाओं पर असर दिखने लगा है। विमान किराए में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है। अब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना महंगा कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार, 20 मार्च से हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में करीब 20 फीसदी बढ़ोतरी की है। उपयोक्ताओं को हर ऑर्डर पर 12.50 की बजाय अब 14.90 रुपए यानी 2.40 रुपया ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!