Advertisement

रांची : जमीन की नापी रिपोर्ट देने के बदले घूस लेते अमीन गिरफ्तार, ACB ने 8 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा

​राँची :-  मुख्य संवाददाता भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की राँची टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को ₹8,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अमीन ने यह राशि जमीन की मापी रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के एवज में मांगी थी।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, वासुदेव महतो नामक व्यक्ति ने अपनी जमीन की मापी के लिए 16 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन दिया था। काफी इंतजार के बाद 10 फरवरी 2026 को अंचल की ओर से जमीन की नापी की प्रक्रिया पूरी की गई।
​आरोप है कि नापी के बाद भी अमीन गणेश महतो रिपोर्ट और नक्शा देने में आनाकानी कर रहा था। जब परिवादी ने उससे संपर्क किया, तो अमीन ने आधिकारिक दस्तावेज सौंपने के बदले ₹8,000 की रिश्वत की मांग की।
​ACB की जाल में फंसा घूसखोर अमीन रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर वासुदेव महतो ने एसीबी के राँची कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले गोपनीय तरीके से आरोपों का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद, ब्यूरो ने जाल बिछाया।

​”भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। आरोपी अमीन को रिश्वत लेते वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।” — एसीबी अधिकारी

​आज जैसे ही परिवादी ने सिल्ली में अमीन गणेश महतो को पैसे थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। अमीन की जेब से केमिकल लगे हुए नोट बरामद किए गए हैं।
​आगे की कार्रवाई गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी अमीन को राँची स्थित ब्यूरो मुख्यालय ले आई है, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है। अमीन के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जा सकती है ताकि अवैध संपत्ति या अन्य दस्तावेजों का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!