मेदिनीनगर : गांधी पब्लिक स्कूल तरहसी में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष सांस्कृतिक व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और प्रशासनिक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुओं के सम्मान में कई मनोरंजक व प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल फारूक अहमद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे न केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि उनके चरित्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया और शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना की।
समारोह के दौरान केक काटने की रस्म भी निभाई गई और सभी शिक्षकों को बच्चों तथा विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने एक साथ मिलकर इस दिन को यादगार बनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में गजब का उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
















Leave a Reply