Advertisement

लेस्लीगंज : कोट ठाकुरबाड़ी मंदिर में असीम श्रद्धा व धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

​थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने फीता काटकर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन 

व्यास अंकुर राय व हेमंत कुमार के भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

लेस्लीगंज : प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक कोट खास गांव स्थित प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत भक्तिमय वातावरण, अटूट श्रद्धा और अभूतपूर्व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं पुष्पमालाओं से सजाया गया था। मध्यरात्रि भगवान श्रीहरि के अवतार श्रीकृष्ण के अवतरण के साथ ही पूरा परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

महोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक एवं भक्ति संगीत संध्या का औपचारिक उद्घाटन स्थानीय थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। समारोह का मंच संचालन क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक शिव शंकर राम ने अपने कुशल अंदाज में किया।

​ब्यास अंकुर व हेमंत की जुगलबंदी

उद्घाटन के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर व्यास अंकुर राय एवं व्यास हेमंत कुमार के बीच भक्ति गीतों की शानदार जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक एवं कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। देर रात तक चले इस भक्ति संगीत कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर झूमते रहे।

शास्त्रीय पूजन, महाआरती एवं पारंपरिक सोहर गान

मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण के उपरांत शास्त्रज्ञ सुभाष चंद्र मिश्रा के आचार्यत्व में विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न की गई। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत कर नंदलाल के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। महिलाओं द्वारा गाए गए सोहर गीतों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

​ समिति के सदस्य व गणमान्य लोगों की उपस्थिति
​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की अग्रणी भूमिका रही। मौके पर मुख्य रूप से: ​लक्ष्मी प्रसाद (अध्यक्ष, मंदिर समिति),बृजभूषण सिंह, जयराम तिवारी (प्रखंड अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा),सुरेंद्र शुक्ला,संदीप सोंडिक (संरक्षक) ओमप्रकाश (कोषाध्यक्ष) एवं अनिल सिंह (उप कोषाध्यक्ष)नंदू सिंह, प्रदीप सिंह, उमेश सिंह, नीरज प्रसाद, सुदर्शन सोनी, संतु शर्मा, विनय तिवारी, गौतम सिंह, कमलेश तिवारी, बबलू तिवारी, अमित पाठक, ज्ञानू राय, रामेन्द्र सिंह, नीतीश मिश्रा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!