Advertisement

जलभराव में गिरती हुई महिला का वायरल वीडियो AI निर्मित है, असली नहीं AI-Generated Flood Video Goes Viral Here is Truth Behind Woman Falling Clip

जलभराव में गिरती हुई महिला का वायरल वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 9 जुलाई 2026 को हुई जोरदार बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली थी। अब इससे जोड़ते हुए जलभराव में एक महिला का गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई घटना का है, जहां बारिश के बाद रोड पर गड्ढा हो गया और महिला उसमें गिर गई। 

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो फेक है। इसे एआई टूल की मदद से बनाया गया है। हालांकि, बारिश के बाद नोएडा में जलभराव की समस्या देखने को मिली थी। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Prashant Tiwari’ ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बारिश में नोएडा की सड़कों पर ध्यान से चले।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://www.facebook.com/reel/3172458583144725

पड़ताल 

सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया, लेकिन हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि महिला के चलने और गिरने का तरीका काफी अटपटा है। ऐसे में हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल्स के जरिए जांचा । सबसे पहले हमने ‘Hive Moderation’ का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वीडियो के एआई से बने होने की करीब 100 फीसदी संभावना जताई। इस टूल के एनालिसिस के मुताबिक, इस वीडियो को ‘sora2’ मॉडल की मदद से बनाए जाने की संभावना अधिक है, जो एआई वीडियो जेनरेट करने वाला एक टूल है। 

हमने एक अन्य टूल ‘Undetectable.ai’ की मदद से भी वायरल वीडियो की जांच की। इस टूल ने भी वीडियो के 97 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना की पुष्टि की। 

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले। फिर इन्हें गूगल लेंस की मदद से खोजा गया। हमें यह वायरल वीडियो ‘Motion Genesis’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 9 जून 2026 को शेयर किया गया था। चैनल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। 

इस पेज को खंगालने पर हमने पाया कि यहां एआई की मदद से बनाए गए इसी तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे से संपर्क किया और उनके साथ वायरल वीडियो शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो यह एआई से बना हुआ लगता है। इसमें लड़की जिस तरह से चलती और गिरती है, वह सामान्य नहीं लगता । इतना ही नहीं, कहीं-कहीं लड़की के शरीर के अंग गायब होते हुए भी नजर आते हैं। 

क्या है संदर्भ?

9 जुलाई 2026 को मानसून की पहली बारिश के बाद नोएडा के कई सेक्टरों में जलभराव की समस्या देखने को मिली थी। भारी बारिश के कारण यहां के कई इलाकों में सड़कें तालाब बन गईं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पूरी रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को आठ हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल में खुद को यूपी का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि जलभराव में गिरती हुई महिला का वायरल वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। एआई से बने वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 


  • Claim Review : यूपी के नोएडा में जलभराव में गिरी महिला।
  • Claimed By : FB User Prashant Tiwari
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!