Advertisement

CJP के अनशन में अभिनेता रजनीकांत नहीं हुए शामिल, केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक का वीडियो हुआ वायरल- Rajinikanth Did Not Join CJP Protest on Jantar Mantar Delhi, Viral Video Misidentifie

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज और केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक पहुंचे थे। अनशन में अभिनेता रजनीकांत के शामिल होने का दावा गलत है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले अनिश्चितकालीन अनशन चल रहा है। यहां सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस अनशन से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेता प्रकाश राज और कुछ अन्य लोगों को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अभिनेता रजनीकांत और प्रकाश राज सीजेपी के अनशन में जंतर मंतर पर पहुंचे।  

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला। दरअसल, अनशन में प्रकाश राज और केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक शामिल हुए थे। थॉमस इसाक को यूजर्स ने रजनीकांत समझकर भ्रामक पोस्ट कर दिया।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ‘su.rajgupta8427’ ने 11 जुलाई 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया और इस पर लिखा है, ”प्रकाश राज सर और रजनीकांत सर जी जंतर मंतर।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। हमें इंस्टाग्राम यूजर ‘nationtruthtv’ के अकाउंट पर 11 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया सीजेपी के प्रदर्शन का एक वीडियो मिला। यह वायरल वीडियो से अलग है, लेकिन इसमें वायरल वीडियो वाले सभी लोग दिख रहे हैं। इसमें प्रकाश राज का जिक्र तो किया गया है, लेकिन रजनीकांत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

rajinikanth, cockroach janta party protest

‘द ट्रिब्यून’ के यूट्यूब चैनल पर 11 जुलाई 2026 को सीजेपी के अनशन के बारे में वीडियो न्यूज अपलोड की गई थी। इसमें प्रकाश राज के साथ केरल के पूर्व वित्त मंत्री टी. एम. थॉमस इसाक को देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में प्रकाश राज के साथ थॉमस इसाक ही हैं। कोलाज में वायरल वीडियो और इस वीडियो न्यूज में इसाक ही दिख रहे हैं।

rajinikanth, cockroach janta party protest

‘इंडियन एक्सप्रेस’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी सीजेपी के अनशन में पहुंचे इसाक और प्रकाश राज की तस्वीरें पोस्ट की  गई हैं। 11 जुलाई 2026 को की गई इस पोस्ट के अनुसार, प्रकाश राज दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP के प्रदर्शनकारियों के साथ हड़ताल में शामिल हुए। इसाक और त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर हो रहे आंदोलन का समर्थन किया। वहीं, संगठन की ओर से जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, अनशन के कारण सोनम वांगचुक का कुल वजन लगभग 7.5 kg कम हो गया है।  

rajinikanth, cockroach janta party protest

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के एक्स हैंडल से भी 11 जुलाई 2026 को उस दिन के अनशन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रकाश राज और थॉमस इसाक को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया गया।

संबंधित कीवर्ड से गूगल सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे यह साबित हो सके कि इस अनशन में शामिल होने के लिए रजनीकांत भी जंतर मंतर पहुंचे थे।

इस बारे में हमने दिल्ली में ‘दैनिक जागरण’ के राज्य ब्यूरो के प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सीजेपी के अनशन में केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक पहुंचे थे, रजनीकांत नहीं।

क्या है संदर्भ?

नीट और अन्य परीक्षाओं में धांधली के मामले में केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले जंतर मंतर पर 20 जून 2026 से अनशन हो रहा है। यहां सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल करते हुए 16 दिन हो चुके हैं।

वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। जनवरी 2025 में बने इस अकाउंट के 53,00 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज और केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक पहुंचे थे। अनशन में अभिनेता रजनीकांत के शामिल होने का दावा गलत है। 


  • Claim Review : अभिनेता रजनीकांत और प्रकाश राज सीजेपी के अनशन में जंतर मंतर पर पहुंचे।
  • Claimed By : Insta User- su.rajgupta8427
  • Fact Check : भ्रामक




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!