Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी देश भर में प्रदर्शन करेगी

नई दिल्ली। नई दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के दो दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अब पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा है कि अगर 13 जून तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो दिल्ली के जंतर मंतर सहित पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा।

इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि 13 जून को दिल्ली में प्रदर्शन होगा। लेकिन रविवार की रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो मैसेज जारी कर दीपके ने कहा, ‘अगर 13 जून तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो मैं खुद अलग अलग राज्यों और शहरों में प्रदर्शन के लिए जाऊंगा’। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो देश भर के छात्र फिर से दिल्ली जाएंगे और शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी छह जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था और परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। इससे पहले उसी दिन सुबह अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत आए। प्रदर्शन के अगले दिन रविवार सुबह वे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे। उन्होंने शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, ‘पिछले 10 से 12 साल में देश की राजनीति हिंदू, मुस्लिम मुद्दों पर केंद्रित रही है। इससे रोजगार नहीं मिलेगा’।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!