Advertisement

शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर राज कुंद्रा ने किया खास वीडियो पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मंगलवार को 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने उन्हें अलग अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में शिल्पा को अपनी जिंदगी की ‘देवी’ बताया। 

दरअसल, राज कुंद्रा ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की अलग-अलग तस्वीरें दिखाई गईं। कुछ तस्वीरों में वह पारंपरिक कपड़ों में नजर आती हैं और कुछ में वह मॉडर्न और स्टाइलिश लुक में दिखती हैं। वीडियो में शिल्पा हर रूप में सुंदर नजर आ रही है। वीडियो में उनके जीवन को एक प्रेरणादायक तरीके से पेश किया गया।

वीडियो के जरिए राज कुंद्रा ने बताया कि शिल्पा उनकी जिंदगी में खुशहाली और भाग्य लेकर आई हैं। वह उनके लिए एक सुरक्षा की तरह हैं। वह उन्हें हिम्मत देती हैं और मुश्किल समय में साथ खड़ी रहती हैं।

Also Read : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति, कॉकरोच जनता पार्टी को मिली एक दिन की छूट

उन्होंने कहा कि शिल्पा में प्यार, दया, ताकत और शांति जैसे गुण हैं। वीडियो के आखिर में उन्होंने शिल्पा को अपनी ‘देवी’ कहते हुए उनके लिए खुशी, आशीर्वाद और प्यार की कामना की।

राज कुंद्रा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”इस साल एक अलग बर्थडे पोस्ट… सेलिब्रेशन या पलों के बारे में नहीं, बल्कि इस बारे में है कि आप सच में मेरी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं। जब जिंदगी में मुश्किल समय आता है, तब आप मुझे ताकत देती हैं। जब मैं परेशान होता हूं, तब आप मुझे शांत करती हैं। जब भविष्य को लेकर डर होता है, तब आप भरोसा देती हैं। और जब जीवन में अंधेरा लगता है, तब आप मेरे लिए रोशनी बन जाती हैं।”

शिल्पा को लेकर राज ने आगे कहा, ”आप हमेशा मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। आप मेरा सबसे बड़ा सहारा हैं। आप मेरे जीवन का अहम हिस्सा हैं। आप मेरे जिंदगी की देवी हैं। हैप्पी बर्थडे माय लव। भगवान आपको वह सब कुछ दे, जो आप डिजर्व करती हैं।”

राज और शिल्पा के बारे में बात करें, तो दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता चला गया। दोनों ने नवंबर 2009 में शादी की। शादी के बाद कपल के दो बच्चे हुए, एक बेटा वियान राज कुंद्रा और एक बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा। शिल्पा सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार की झलक साझा करती रहती हैं।

Pic Credit : ANI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!