Advertisement

पलामू : लूट की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार

डालटनगंज (पलामू): शहर के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी राहगीरों से लूटपाट करने की नीयत से हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे थे। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।

​गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​पुलिस को सोमवार सुबह लगभग 3 बजे गुप्त सूचना मिली कि टीओपी-02 क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी और डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास गोलीबारी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया। इसके तुरंत बाद टीओपी-02 के प्रभारी अपने ‘टाईगर मोबाइल’ के जवानों के साथ मौके पर पहुँचे।

​घेराबंदी और गिरफ्तारी

​पुलिस टीम जब रेलवे लाइन के पास सुनसान रास्ते पर पहुँची, तो वहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।

​नशे की लत ने बनाया अपराधी

​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें नशे की लत है। नशे के लिए पैसों की व्यवस्था करने हेतु वे पिस्तौल और चाकू का भय दिखाकर राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे। उन्होंने दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपनी-अपनी पिस्तौल से एक-एक राउंड फायरिंग भी की थी।

​बरामद सामान का विवरण

​पुलिस ने अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • ​दो देशी पिस्तौल,​ दो जिंदा गोली, ​एक खोखा (फायर किया हुआ),​एक चाकू,​ एक लोहे का फाइटर

​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

​पकड़े गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. अंशु कुमार उर्फ मन्टु (24 वर्ष): पिता- ओमप्रकाश गुप्ता।
  2. आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की (22 वर्ष): पिता- स्व. प्रेम प्रकाश गुप्ता। दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन रोड, डालटनगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।

​दर्ज हुआ मामला

​पुलिस ने इस संबंध में शहर थाना कांड मे दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​छापेमारी दल के सदस्य

​इस सफल अभियान में थाना प्रभारी श्री ज्योतिलाल रजवार, टीओपी-02 प्रभारी राकेश कुमार और टाईगर मोबाइल के जवान सूर्यनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, रामयश यादव, विकास कुमार, शैलेश कुमार रवि, धमेन्द्र कु. पासवान तथा जयन्त दूबे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!