Advertisement

इजरायल के न्यूक्लियर साइट पर ईरान के हमले के दावे से वायरल वीडियो एआई-निर्मित Viral iran israel nuclear site attack video ai fake Know truth behind news

ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए हमले के दावे से वायरल वीडियो एआई-निर्मित है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से जोड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बिल्डिंग्स पर ब्लास्ट होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह इजरायल पर हुए हमले का है। ईरान ने समुद्र के किनारे स्थित इजरायल के न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है, जिसका यह वीडियो है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई की मदद से बनाया हुआ है। 

क्या हो रहा है वायरल? 

एक्स यूजर ‘parvez’ ने 8 मार्च 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “Iran ने समुद्र के किनारे इजरायली न्यूक्लियर साइट पर हमला किया।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि इसमें कई तकनीकी कमियां हैं। इसमें नजर आ रहा शख्स रोबोटिक जैसा लग रहा है। ऐसे में वीडियो के एआई-निर्मित होने की हमें संभावना नजर आई।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल किया। ‘Hive Moderation’ ने इस वीडियो के 99.9 फीसदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने होने का संकेत दिया।

हमने ‘Matrix.Tencent’ टूल का भी इस्‍तेमाल किया। यहां वायरल वीडियो को सर्च करने पर नतीजों से पता चला कि इसे एआई की मदद से बनाया गया है। टूल ने करीब 80 फीसदी तक वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमने ‘Marcuscos’ नाम के टिकटॉक अकाउंट पर वायरल वीडियो मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। अकाउंट को खंगलाने पर हमने पाया कि यूजर इस तरह के एआई वीडियो बनाता है। बायो में यूजर ने खुद को एआई वीडियो बनाने वाला और उन पर एक्सपेरिमेंट करने वाला बताया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई टेक्नोलॉजी में काम कर रहे एक्सपर्ट अजहर माचवे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स के जैसे  हाव-भाव हैं, वे काफी रोबोटिक लग रहे हैं। इतनी तेज हवा चल रही है, लेकिन शख्स के कुछ ही बाल उड़ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रही गाड़ियों की बनावट भी काफी अटपटी और एआई-निर्मित लगती है। 

‘अलजजीरा’ की वेबसाइट पर 2 मार्च 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, “28 फरवरी को जब ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत चल रही थी, तब US और इजरायल ने ईरान पर हमले किए। ईरान ने उसी दिन पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमले किए, जिनमें इजरायल के साथ-साथ बहरीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और इराक में US मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हमलों में मौत की पुष्टि के एक दिन बाद, ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में US के ठिकानों पर हमला करना जारी रखा है।”

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को दो हजार छह सौ से अधिक लोग एक्‍स पर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए हमले के दावे से वायरल वीडियो एआई-निर्मित है।


  • Claim Review : ईरान ने इजरायल के न्यूक्लियर साइट पर हमला किया।
  • Claimed By : X User Parven Naz
  • Fact Check : झूठ



पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!