Advertisement

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत का राष्ट्रगान सुन ईश सोढ़ी के भावुक होने का दावा गलत Claim of New Zealand player Ish Sodhi getting emotional after Indian national anthem

भारत का राष्ट्रगान सुन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ईश सोढ़ी के भावुक होने का वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच का नहीं है। यह वीडियो 14 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ हुए एक लीग मैच का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने 8 मार्च को न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत हासिल की। इसी से जोड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ईश सोढ़ी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मैच से पहले जब भारत का राष्ट्रगान बजा तो वह भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच का नहीं है। यह वीडियो 14 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ हुए इसी कप के एक लीग मैच का है। इस मैच में न्यूजीलैंड के नेशनल एंथम के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक गए थे। पुराने मैच के वीडियो को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Rakesh Paswan’ ने 8 मार्च 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) भारत में जन्मे, यही पले बढ़े। लेकिन क्रिकेट खेलने की चाह लिए न्यूज़ीलैंड चले गए। आज जब फाइनल मैच से पहले जन- गण- मन बजने लगा तो उनकी आंखों में आंसू छलक उठा। आप भारत को छोड़ दो, लेकिन भारत आपके अंदर है, वो कभी नहीं छूटता।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाल कर उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी एक पोस्ट ‘akandobabu’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। इस पोस्ट को 14 फरवरी 2026 को शेयर किया गया था। पोस्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान ईश सोढ़ी भावुक हो गए थे। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने जियो हॉटस्टार पर इस मैच का रिप्ले सर्च किया। इस प्लेटफॉर्म पर रिप्ले को 14 फरवरी 2026 को अपलोड किया गया था। वीडियो में 8:09 मिनट पर देखा जा सकता है कि जब न्यूजीलैंड का नेशनल एंथम बजता है,  तब ईश सोढ़ी के आंसू छलक जाते हैं। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर फाइनल मैच के बारे में सर्च किया। हमें भारत के राष्ट्रगान गाए जाने का वीडियो आईसीसी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 मार्च 2026 को अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो में हमें वायरल दावे जैसा कोई सीन देखने को नहीं मिला। 

न्यूजीलैंड के नेशनल एंथम गाने का वीडियो हमें आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 मार्च 2026 को शेयर किया हुआ मिला। यहां पर भी हमें ईश सोढ़ी के भावुक होने का क्षण नहीं मिला। 

अधिक जानकारी के लिए हमने स्पोर्ट्स एनालिस्ट, जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो पुराने मैच का है, जो भारत के साथ नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के साथ हुआ था। पुराने मैच के वीडियो को गलत दावे के साथ, व्यूज और लाइक पाने के लिए शेयर किया जा रहा है। 

एनडीटीवी की वेबसाइट पर 8 मार्च 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, “सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। सूर्या सेना ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया। भारत पहली टीम है जिसने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव किया है, पहली टीम है जिसने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है और पहली ऐसी टीम है जिसने अपने होम ग्राउंड पर खिताब जीता है।”

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब छह हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को प्रयागराज का रहने वाला बताया है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भारत का राष्ट्रगान सुन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ईश सोढ़ी के भावुक होने का वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच का नहीं है। यह वीडियो 14 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ हुए एक लीग मैच का है। न्यूजीलैंड के नेशनल एंथम के दौरान ईश सोढ़ी की आंखों से आंसू छलक गए थे। पुराने मैच के वीडियो को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।


  • Claim Review : T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का राष्ट्रागान सुन भावुक हुए ईश सोढ़ी।
  • Claimed By : FB User Rakesh Paswan
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!