Advertisement

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान के हमले में मौत का दावा झूठा- israeli pm benjamin netanyahu death fake post viral during US iran Israel tension

ईरान के हमले में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत का दावा झूठा है। खबर लिखे जाने तक इजरायली पीएम सकुशल थे। वहीं, एबीपी न्यूज ने भी इस तरह की कोई पोस्ट नहीं की है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने इजरायल और मिडिल ईस्ट (वेस्ट एशिया) में कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई है। इस पर एबीपी न्यूज का लोगो भी लगा हुआ है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि ईरान के हमले में इजरायली पीएम नेतन्याहू की मौत का दावा झूठा है। एबीपी न्यूज ने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर rizwan__shaikh_999 ने 28 फरवरी 2026 को इजरायली पीएम नेतन्याहू की फोटो के साथ पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर किया। इस पर एबीपी न्यूज का लोगो लगा हुआ है और लिखा है, “ईरान के मिसाइल हमले मे ईजराइल के पीएम नेतन्याहू की मौत।“

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले पोस्ट को ध्यान से देखा। एबीपी न्यूज के लोगो वाली पोस्ट में ‘ईजराइल’ और ‘मे’ शब्‍द गलत लिखे हुए हैं। इससे हमें यह पोस्टकार्ड संदिग्ध लगा।

इसके बाद हमने एबीपी न्यूज के एक्स और फेसबुक हैंडल को स्कैन किया, लेकिन ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

कीवर्ड से गूगल सर्च में भी हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

हमने इजरायली पीएम नेतन्याहू के एक्स हैंडल को स्कैन किया। इससे 2 मार्च 2026 को पोस्ट की गई है। इसमें नेतन्याहू की तस्वीर के साथ जानकारी दी गई है कि उन्होंने तेल अवीव में रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ और मोसाद के प्रमुख के साथ सुरक्षा चर्चा की।

1 मार्च 2026 को रात 9:13 बजे इस अकाउंट से इजरायली पीएम का वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें लिखा है कि उन्होंने अभी-अभी रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ और मोसाद के हेड के साथ मीटिंग खत्म की है। उन्होंने ईरान के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

द टाइम्स ऑफ इजरायल की वेबसाइट पर 2 मार्च को एएफपी के हवाले से छपी खबर के अनुसार, “ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि उनके मिसाइल हमलों में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस और इजरायली एयरफोर्स कमांडर के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है। इजरायल का कहना है कि हमलों में कोई घायल नहीं हुआ।”

इसके बाद हमने अधिक पुष्टि के लिए इजरायल के फैक्ट चेकर यूरिया बार मेर के साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने इसे फेक बताते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

इस बारे में हमने एबीपी न्यूज के डिजि​टल एडिटर अब्दुल वाहिद आजाद से भी संपर्क किया। उन्होंने कहा कि एबीपी ने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है।

क्या है संदर्भ?

बीबीसी की 1 मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, “इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर लगातार हमले किए हैं। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरानी सेना से हथियार डालने और ईरान के लोगों से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। ईरान ने जवाब में पूरे इलाके में अमेरिका के मिलिटरी एसेट्स और सहयोगी देशों पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं, जिनसे इजराइल, बहरीन, कुवैत, कतर, यूनाइटेड अरब अमीरात और जॉर्डन को टारगेट किया गया है।”

अलजजीरा की 2 मार्च की रिपोर्ट के अनुसार, “28 फरवरी को जब ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत चल रही थी, तब US और इजरायल ने ईरान पर हमले किए। ईरान ने उसी दिन पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाबी हमले किए, जिनमें इजरायल के साथ-साथ बहरीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और इराक में US मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हमलों में मौत की पुष्टि के एक दिन बाद, ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में US के ठिकानों पर हमला करना जारी रखा है।”

रॉयटर्स की 1 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने 1 मार्च को तेहरान पर हमलों की एक नई लहर शुरू की।

गलत पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 3900 से ज्यादा इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: ईरान के हमले में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत का दावा झूठा है। खबर लिखे जाने तक इजरायली पीएम सकुशल थे। वहीं, एबीपी न्यूज ने भी इस तरह की कोई पोस्ट नहीं की है।


  • Claim Review : ईरान के हमले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई है।
  • Claimed By : Insta User- rizwan__shaikh_999
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!