Advertisement

UGC के नए नियमों को लेकर X से शुरू हुआ ट्रेंड 27, 28 और 29 जनवरी को फेसबुक, इंस्टा और थ्रेड्स पर टॉप पर पहुंचा- Vishvas news analysis UGC New Rules social media war staretd on 17th January 2026 and reach top on FB Instagram and Threads 27, 28, 29 january

यूजीसी के नए नियमों को लेकर 17 जनवरी से सोशल मीडिया पर ‘वॉर’ शुरू हुई, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर 27, 28 और 29 जनवरी के दौरान अपने चरम पर रही।

नई दिल्‍ली (शरद प्रकाश अस्थाना)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर 13 जनवरी 2026 को गजट जारी हुआ था, जिस पर सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक हल्ला मचा। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ हैशटैग्स काफी ट्रेंड में रहे और इनमें हजारों पोस्ट की गईं।

इस रिपोर्ट में ऐसे ही पांच ट्रेंडिंग हैशटैग्स और इनके साथ की गई पोस्‍ट्स पर हमने नजर डाली। इससे पता चला कि 17 जनवरी से इन हैशटैग्स से पोस्ट्स होनी शुरू हुईं। 27 से 29 जनवरी 2026 के दौरान इनकी संख्या फेसबुक, इंस्टा और थ्रेड्स पर टॉप पर रही, मतलब इस दौरान इन हैशटैग्स से इन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पोस्ट की गई हैं। जैसे, #UGC_RollBack के साथ एक्स पर 17 जनवरी को ट्रेंड शुरू हुआ और फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर यह 27 और 28 जनवरी को टॉप पर रहा। #UGCRollBack, #UGCRegulations, #ShameOnUGC और #UGCAct2026 की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

क्या है विवाद?

दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए यूजीसी के गजट में लिखा है, “उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थान में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026’ को लागू किया जाता है। धर्म, जाति, दिव्यांगता और लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करना इन नियमों का उद्देश्य है। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दिव्यांग और महिलाएं शामिल हैं। इसके तहत हर संस्थान में ‘समान अवसर केंद्र’ बनेगा, जो सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही, भेदभाव संबंधी शिकायतों की जांच के लिए ‘समता समिति’ गठित करने का भी प्रावधान है।” इसके 3 (ग) में लिखा है, “जाति-आधारित भेदभाव का अर्थ एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के सदस्यों के विरुद्ध केवल जाति, या जनजाति के आधार पर भेदभाव है।”

इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने नए नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, “इसके प्रावधानों में प्रथम दृष्टया अस्पष्टता है और इनके दुरुपयोग की आशंका है।” इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च 2026 को होगी।

ट्रेंडिंग हैशटैग्स

यूजीसी के नए नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हल्ला मचा। इसको लेकर हमने गूगल एआई की मदद से ट्रेंडिंग हैशटैग्स को सर्च किया।

#UGC_RollBack

#UGCRollback

#UGCRegulations

#ShameOnUGC

#UGCAct2026

इन हैशटैग्स के तहत हमने फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर 13 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक हुई पोस्‍ट्स के बारे में जानने के लिए मेटा कंटेंट लाइब्रेरी का सहारा लिया। इसके जरिए हमने देखा कि इन हैशटैग्स के तहत कितनी पोस्टिंग हुई हैं, किस तारीख को पहली पोस्ट हुई थी और सबसे ज्यादा व्यूज वाली पोस्ट कौन-सी है? साथ ही हमने ग्राफ की मदद से इनके उतार और चढ़ाव को भी चेक किया। इसके अलावा हमने एक्स पर भी की गईं पोस्‍ट्स को ट्विटर एडवांस सर्च के जरिए चेक किया।

#UGC_RollBack

फेसबुक: इस हैशटैग के साथ करीब 60 हजार पोस्टिंग हुईं। पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 13 जनवरी 2026 को हुई, लेकिन इसका संबंध यूजीसी के नए नियमों से नहीं था।

17 जनवरी को इस हैशटैग के साथ यूजीसी के नए नियमों से संबंधित पोस्टिंग (आर्काइव लिंक) शुरू हुई।

सबसे ज्यादा व्यूज वाली पोस्ट की बात करें तो ‘Public Darpan News’ नाम के यूजर की 28 जनवरी 2026 को की गई पोस्ट (आर्काइव लिंक) इस हैशटैग के साथ टॉप पर रही। इसे करीब 66 लाख व्यूज मिले। इसमें 1 फरवरी को भारत बंद की बात कही गई है।

ग्राफ देखने से पता चलता है कि 27 जनवरी को फेसबुक पर इस हैशटैग के साथ सबसे ज्यादा पोस्ट हुई हैं।

Source: Meta Content Library

इंस्टाग्राम: इस प्लेटफॉर्म पर #UGC_RollBack के साथ करीब 22 हजार पोस्ट की गई हैं। पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 13 जनवरी 2026 को की गई, जो यूजीसी के नए नियमों से संबंधित नहीं थी।

इंस्टाग्राम पर भी 17 जनवरी से यूजीसी मामले से संबंधित पोस्ट (आर्काइव लिंक) होनी शुरू हुई हैं।

यूजर ‘sunnybaba_04’ के 29 जनवरी 2026 के पोस्ट में लगे वीडियो को करीब 32 लाख व्यूज मिले, जिस कारण यह (आर्काइव लिंक) टॉप पर रही। इसमें यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद जश्न मनाने का वीडियो पोस्ट किया गया है।

UGC New Rules Trending Post on Facebook and Instagram

28 जनवरी को इस हैशटैग के साथ सबसे ज्यादा पोस्ट की गई हैं।

UGC New Rules Trending Post on Facebook and Instagram
Source: Meta Content Library

थ्रेड्स: इस प्लेटफॉर्म पर इस हैशटैग से करीब 2 हजार पोस्ट शेयर की गई हैं। इनमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 17 जनवरी 2026 को की गई थी।

यहां यूजर ‘महेंद्र सिंह पंवार’ के 28 जनवरी के वीडियो (आर्काइव लिंक) को 1 लाख 67 हजार से ज्यादा व्यूज मिले।

ग्राफ देखने पर पता चलता है कि सबसे ज्यादा पोस्ट 27 जनवरी को की गई हैं।

UGC New Rules Trending Post on Facebook and Instagram
Source: Meta Content Library

इस तरह से #UGC_RollBack के साथ तीनों प्लेटफॉर्म पर करीब 90 हजार पोस्ट हुई हैं और ग्राफ दिखाता है कि 27 और 28 जनवरी को सबसे ज्यादा पोस्टिंग हुई हैं।

एक्स: इस प्लेटफॉर्म पर 17 जनवरी 2026 को इस हैशटैग के साथ पोस्ट शुरू हुई और यह ट्रेंड में रहा।

#UGCRollback

    फेसबुक: इसके तहत करीब 36 हजार पोस्ट की गईं। इसमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 15 जनवरी को हुई, जबकि 18 जनवरी के बाद इनकी संख्या बढ़नी शुरू हुई।

    सबसे ज्यादा व्यूज वाली पोस्ट की बात करें तो 5 फरवरी 2026 को यूजर ‘कवयित्री उषा दास’ ने #UGCRollback को लेकर पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “बटेंगेतोकटेंगे का नारा दे के खुद सरकार ने ही जाती गत टुकड़ों में सभी को बांट दिया है। लो आप सब खुद ही पढ़ लो कि किस तराजू में कौन आते हो।“

    इस पोस्ट के व्यूज 92 लाख रहे और 899 लोगों ने इसे शेयर किया।

    फेसबुक पर इस हैशटैग का ग्राफ देखें तो पता चलता है कि 28 जनवरी 2026 को यह टॉप पर रहा।

    UGC New Rules Trending Post on Facebook and Instagram
    Source: Meta Content Library

    इंस्टाग्राम: इस पर हमें इस हैशटैग से करीब 19 हजार पोस्ट की जानकारी मिली। इसकी पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) तो हमें 15 जनवरी को मिली, लेकिन यह यूजीसी के नए नियमों से संबंधित नहीं थी। इसके बाद 18 जनवरी से इन नियमों को लेकर काफी पोस्ट शेयर की जाने लगीं।

    इससे संबंधित टॉप व्यूज वाली पोस्ट की बात करें तो इंस्टाग्राम यूजर ‘The Taxpayers Voice’ ने 29 जनवरी 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। इस पोस्ट के व्यूज करीब 76 लाख रहे।

    इस प्लेटफॉर्म पर यह ट्रेंड 29 जनवरी को टॉप पर रहा।

    Source: Meta Content Library

    थ्रेड्स: इस हैशटैग से थ्रेड्स पर भी 1700 पोस्ट की गईं। इनमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) ‘AVINASH SINGH BANTI MSDU’ ने 20 जनवरी 2026 को की।

    इस पर सबसे ज्यादा व्यूज वाली पोस्ट (आर्काइव लिंक) यूजर ‘AMBARISH TIWARI’ की रही। इसमें बड़ी सनसनीखेज व आपत्तिजनक तरीके से सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के बारे में बताया गया है। इस पोस्ट के 83 हजार से अधिक व्‍यूज हैं।

    इस प्लेटफॉर्म पर भी यह ट्रेंड 29 जनवरी को टॉप पर रहा।

    Source: Meta Content Library

    इस तरह देखें तो UGCRollback हैशटैग के साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर करीब 57 हजार पोस्ट की गईं। इनमें से कुछ के व्यूज तो मिलियंस, यानी लाखों में हैं। इन पर इस हैशटैग के साथ यूजीसी के नए नियमों से संबंधित पोस्टिंग 28 और 29 जनवरी को टॉप पर रही।

    एक्स: इसके अलावा, अगर हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की बात करें, तो हमें ट्विटर एडवांस सर्च की मदद से पता चला कि 17 जनवरी 2026 से हैशटैग से पोस्ट शरू हुई हैं।

    #UGCRegulations

    फेसबुक: इसके साथ करीब 13 हजार पोस्ट की गई हैं। इनमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 15 जनवरी को हुई, जो यूजीसी के नए नियमों के खबर की है।

    सबसे ज्यादा व्यूज वाली पोस्ट ‘Shubhankar Mishra’ की रही, जिसे 26 जनवरी को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया था।

    29 जनवरी को इस हैशटैग से सबसे ज्यादा पोस्ट की गई हैं।

    Source: Meta Content Library

    इंस्टाग्राम: इस प्लेटफॉर्म पर इसके साथ करीब 4500 पोस्ट हुई हैं। इनमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 15 जनवरी को हुई, जिसमें इन नियमों के विरोध की बात की गई है।

    29 जनवरी को आजतक के अकाउंट से सुप्रीम कोर्ट की नियमों पर रोक के बाद छात्रों के जश्न मनाने की पोस्ट (आर्काइव लिंक), 33 लाख के साथ सबसे ज्यादा व्यूज लेकर आगे रही।

    29 जनवरी को यह हैशटैग पीक पर रहा।

    Source: Meta Content Library

    थ्रेड्स: इस पर करीब 700 पोस्ट हुई हैं, जिसमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 16 जनवरी को की गई, लेकिन यह नए नियमों से संबंधित नहीं है।

    इस हैशटैग के साथ थ्रेड्स पर यूजीसी के नए नियमों से संबंधित पोस्ट (आर्काइव लिंक) 21 जनवरी को हुई है।

    सबसे ज्यादा व्यूज वाली पोस्ट की बात करें तो नए नियमों पर भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बयान की पोस्ट (आर्काइव लिंक) रही, जिसके करीब 29 हजार 700 व्यूज हैं और इसे 30 जनवरी 2026 को अपलोड किया गया है।

    ग्राफ से पता चलता है कि थ्रेड्स पर भी इस हैशटैग के साथ 29 जनवरी को सबसे ज्यादा पोस्ट की गई हैं।

    Source: Meta Content Library

    इससे पता चलता है कि इस हैशटैग से तीनों प्लेटफॉर्म पर करीब 18 हजार पोस्ट की गई हैं और सबसे ज्यादा पोस्ट 29 जनवरी को हुई हैं।

    एक्स: इस पर 14 जनवरी को इस हैशटैग से पोस्टिंग हुई, जिसमें यूजीसी के नए नियमों के बारे में जानकारी दी गई है।

    #ShameOnUGC

      फेसबुक: फेसबुक पर इस हैशटैग के साथ करीब 7100 पोस्ट हुईं, जिनमें से पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 22 जनवरी 2026 को यूजर ‘आशीष तिवारी’ ने की।

      इस हैशटैग के साथ सबसे ज्यादा व्यूज वाली पोस्ट (आर्काइव लिंक) यूजर ‘Public Darpan News’ की रही, जिसे 28 जनवरी को पोस्ट किया गया था। इसे करीब 66 लाख व्यूज मिले।

      अगर फेसबुक पर इस ट्रेंड की बात करें तो यह 24 जनवरी से बढ़ना शुरू हुआ और 27 जनवरी को टॉप पर पहुंच गया। ग्राफ में इसके उतार-चढ़ाव को देखा जा सकता है।

      Source: Meta Content Library

      इंस्टाग्राम: इस प्लेटफॉर्म पर करीब 2500 पोस्ट की गईं, जिनमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) यूजर Ravikant Singh ने 19 जनवरी को किया।

      29 जनवरी को इस हैशटैग के साथ यूजर ‘The Taxpayers Voice’ ने सुप्रीम कोर्ट की यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाने की जानकारी देने वाली पोस्ट (आर्काइव लिंक) शेयर की। यह 76 लाख व्यूज के साथ टॉप पर रही।

      अगर ग्राफ की बात करें तो इस प्लेटफॉर्म पर 24 जनवरी 2026 को इस हैशटैग ने रफ्तार पकड़ी और 27 को यह टॉप पर रहा।

      Source: Meta Content Library

      थ्रेड्स: इस प्लेटफॉर्म पर इस हैशटैग के साथ करीब 400 पोस्ट हुईं। इनमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) 24 जनवरी को ‘Khabar Kisan Ki’ यूजर की रही।

      इनमें सबसे ज्यादा व्यूज वाली पोस्ट यूजर ‘Sachin Tiwari’ की रही, जिसे 29 जनवरी को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया था और इसके व्यूज करीब पांच हजार रहे।

      ग्राफ दिखाता है कि थ्रेड्स पर यह हैशटैग 24 जनवरी को टॉप पर रहा।

      Source: Meta Content Library

      इस तरह देखा जाए तो इस हैशटैग से फेसबुक, इंस्टा और थ्रेड्स पर करीब 10 हजार पोस्ट हुई हैं। फेसबुक और इंस्टा पर 27 जनवरी को, जबकि थ्रेड्स पर यह 24 जनवरी को टॉप पर रहा।

      एक्स: इस प्लेटफॉर्म पर इस हैशटैग से 15 जनवरी से पोस्टिंग शुरू हुई, जो 21 जनवरी से बढ़ने लगी।

      #UGCAct2026

        फेसबुक: इस हैशटैग से करीब चार हजार पोस्ट हुई हैं। इनमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) यूजर ‘हिंदू राष्ट्र’ ने 19 जनवरी को किया है।

        यूजर ‘Ground Khabar’ ने 29 जनवरी 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया, जिसमें यूजर ने नए नियमों के विरोध को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जोड़ दिया। इस पोस्ट के करीब 41 लाख व्यूज हैं।

        ग्राफ देखने से पता चलता है कि 29 जनवरी को यह हैशटैग टॉप पर रहा।

        Source: Meta Content Library

        इंस्टाग्राम: इस पर हैशटैग से करीब 4500 पोस्ट की गईं। यूजर Ambuj mishra ने 19 जनवरी को इसके साथ पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) की, लेकिन यह यूजीसी के नए नियमों से संबंधित नहीं थी।

        नए नियमों से संबंधित इस हैशटैग से पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) ‘Satyam shukla’ ने 21 जनवरी को की।

        यूजर ‘Priya Kumari’ ने 28 जनवरी को जो वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया, उसे 2 करोड़ 13 लाख व्यूज मिले। इसके जरिए नए नियमों पर तंज कसा गया था।

        यह ट्रेंड 29 जनवरी को टॉप पर रहा।

        Source: Meta Content Library

        थ्रेड्स: इस प्लेटफॉर्म पर करीब 300 पोस्ट हुईं, जिनमें पहली पोस्ट (आर्काइव लिंक) ‘The Himanshu Talks’ ने 24 जनवरी को की।

        यूजर ‘Internet ki Awaaz’ ने 28 जनवरी को पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया, जिसे सबसे ज्यादा व्यूज, करीब 33 हजार 500, मिले।

        इस पर भी 29 जनवरी को इससे संबंधित सबसे ज्यादा पोस्टिंग हुई।

        Source: Meta Content Library

        इस हैशटैग से तीनों प्लेटफॉर्म पर करीब नौ हजार पोस्ट की गईं। इन पर सबसे ज्यादा पोस्टिंग 29 जनवरी को हुई।

        एक्स: ट्विटर एडवांस सर्च से पता चला कि इस हैशटैग से पोस्टिंग 21 जनवरी से शुरू हुई।

        27 से 29 जनवरी के दौरान हुईं सबसे ज्यादा पोस्ट

        इस तरह से इन हैशटैग्स में हुई पोस्ट की संख्या को फेसबुक, इंस्टा और थ्रेड्स पर देखें तो यह करीब 1 लाख 84 हजार हैं। हालांकि, इनमें कई पोस्ट में ये हैशटैग एक साथ हो सकते हैं। वहीं, कई पोस्ट के व्यूज लाखों में हैं। एक और खास बात यह है कि इन तीनों प्लेटफॉर्म पर ये हैशटैग्स 27 से 29 जनवरी के दौरान टॉप पर रहे, यानी सबसे अधिक पोस्ट इस दौरान हुई हैं।

        फेक पोस्ट भी हुईं

        यूजीसी के नए नियमों से संबंधित पोस्ट में कई भ्रामक व फेक भी रहीं। इनमें से कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी से जोड़कर की गईं। इनके अलावा प्रदर्शन और आगजनी के वीडियो को भी इस मामले से जोड़कर वायरल किया गया। इनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है।


        पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

        सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















        टैग्स

        अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!