Advertisement

नेपाल में हुई गिरफ्तारी के वीडियो को त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए हमले से जोड़कर किया जा रहा वायरल  Nepal video claims attack on BSF jawans in Tripura viral

एक शख्स को जबरन पकड़कर ले जाती पुलिस के वीडियो को त्रिपुरा की घटना से जोड़कर वायरल किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो अक्टूबर 2026 में नेपाल के सप्तरी जिले में हुई एक घटना का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। त्रिपुरा में 2 नवंबर 2026 को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों पर हुए हमले के बाद हुई नौ लोगों की गिरफ्तारी से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक शख्स को जबरन उठाकर पुलिस की गाड़ी में ले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो त्रिपुरा का है, जहां पुलिस अब बीएसएफ के जवानों पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर रही है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा दावा गलत है। असल में इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो अक्टूबर 2026 में नेपाल के सप्तरी जिले में हुई एक घटना का है, जिसे अब भारत का बताकर वायरल किया जा रहा है। 

क्या है संदर्भ 

फेसबुक यूजर ‘AV24 News Agency’ ने 6 नवंबर 2026 को एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “B.S.F के जवानों पर हमला करने वालों को सभी हमलावरों को एक -एक को घर से उठा कर गिरफ्तार किया गया। अभियान जारी है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो में नजर आ रही गाड़ी पर नेपाल पुलिस लिखा है। ऐसे में हमें दावे के गलत होने का संदेह हुआ। 

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो नेपाल के न्यूज मीडिया के फेसबुक पेज ‘Jana Charcha Times’ पर मिला। इस वीडियो को 31 अक्टूबर 2026 को शेयर किया गया था। यहां मौजूद जानकारी के मुताबिक, “नेपाल के सप्तरी जिले की सप्तकोशी नगरपालिका-5 के गंगाजली में आयोजित ‘स्वदेशी और जनजातीय साहित्य महोत्सव’ के दौरान, शराब के नशे में एक व्यक्ति ने एक दुकान पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।”

हमें नेपाल के एक अन्य मीडिया आउटलेट के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर भी यह वीडियो समान जानकारी के साथ 31 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया हुआ मिला। 

अधिक जानकारी के लिए हमने नेपाल के स्वतंत्र पत्रकार अनुज अरोड़ा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल हो रहा वीडियो नेपाल में हुई एक घटना का है।

क्या है संदर्भ?

त्रिपुरा के बॉक्सनगर स्थित आशाबाड़ी इलाके में तस्करों के एक समूह द्वारा बीएसएफ (BSF) के तीन जवानों पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। ‘एएनआई’ की 3 नवंबर 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के पास फेंसिंग गेट संख्या 174 और 175 के नजदीक सुबह उस समय घटी, जब तस्कर वहां से अवैध सामान ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

ड्यूटी पर तैनात 49वीं बटालियन के जवानों ने जब तस्करों का पीछा किया, तो उन्होंने घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर हेफजुर रहमान नामक एक कथित तस्कर को दबोच लिया। इसी दौरान, रहीमपुर कांतमुरा BOP से एक सरकारी गाड़ी में सवार होकर तीन बीएसएफ जवान बॉक्सनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नाके पर पहुंचे, तस्करों के एक अन्य दल ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल जवानों के साथ मारपीट की, बल्कि उनके हथियार छीनने की कोशिश करते हुए सरकारी वाहन में तोड़फोड़ भी की।

एनडीटीवी की वेबसाइट पर 3 नवंबर 2026 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “इस मामले में कम से कम 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना में एक कंपनी कमांडर समेत BSF के 3 जवान घायल हो गए थे।” 

असंबंधित वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को अंत में हमने स्कैन किया। 26 जुलाई 2025 को बनाए गए इस फेसबुक अकाउंट के करीब सात हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एक शख्स को जबरन पकड़कर ले जाती पुलिस के वीडियो को त्रिपुरा की घटना से जोड़कर वायरल किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो अक्टूबर 2026 में नेपाल के सप्तरी जिले में हुई एक घटना का है।


  • Claim Review : त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद हुई गिरफ्तारी का वीडियो।
  • Claimed By : FB User AV24 News Agency
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!