Advertisement

आईआईटीएफ में छाया झारखंड का मोती पालन और वन संपदा

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 में झारखंड पवेलियन अपनी आधुनिक मत्स्य तकनीकों और समृद्ध वन संपदा से आगंतुकों का ध्यान खींच रहा है। विशेष रूप से राज्य में विकसित हो रही मोती की खेती मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ति ने बताया कि राज्य सरकार बायोफ्लॉक, केज कल्चर और झींगा मांगुर पालन के साथ मोती की खेती को बढ़ावा दे रही है। केंद्र सरकार द्वारा हजारीबाग को मोती पालन के विशेष क्लस्टर के रूप में विकसित किया गया है, जहां जल्द ही अत्याधुनिक ब्रीड बैंक भी स्थापित होगा। 

Also Read : नेपाल को 15 हजार करोड़ की विकास सहायता देगा भारत

अब ‘मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू’ तकनीक के जरिए बिना बाहरी न्यूक्लियस के एक ही सीप से 7 से 8 शुद्ध (97-98% कैल्शियम कार्बोनेट युक्त) मोती तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा, मछुआरों को बीमा सुरक्षा और महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मछली विक्री किट व वाहन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

लाख की चूड़ियां और महुआ के लड्डू लुभा रहेः पवेलियन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का स्टॉल भी लोगों को खूब भा रहा है। यहां लाख की आकर्षक चूड़ियां, कंगन और महुआ के लड्डू आगंतुकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके साथ ही साल पत्ता, इमली, शहद, बांस और केंदू पत्ता के माध्यम से झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय हस्तकला की झलक पेश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!