Advertisement

प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार को सिख समाज ने दिया औपचारिक आमंत्रण

 

 

राँची : गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि इस वर्ष प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन 24 नवंबर 2026 को राजधानी राँची के पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में किया जाएगा। इस पावन अवसर पर सिख समाज की ओर से सुबह से ही विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कीर्तन दरबार, अरदास और गुरु का अटूट लंगर प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। समाज के लोगों ने राज्यपाल से कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया, जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल से मुलाकात करने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में सिख समाज के प्रमुख प्रतिनिधि त्रिलोचन अकाली, सुरजीत सिंह, अश्मीत सिंह सेठी, परमिंदर सिंह बग्गा, परमजीत सिंह चाना एवं जसविंदर सिंह बग्गा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!