Advertisement

मोदी का विजन 2047, सम्राट का 2037

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर यानी 2047 तक विकसित भारत बनाने का ऐलान किया है। इसी तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2037 तक बिहार को विकसित बनाने का संकल्प जताया है। उन्होंने शनिवार, 21 नवंबर को नीतीश सेतु के उद्घाटन के मौके पर इस संकल्प का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी ने कहा कि 2037 में बिहार की स्थापना के सवा सौ साल यानी 125 साल पूरे होने तक उनकी सरकार बिहार को विकसित बनाने का लक्ष्य लेकर काम करेगी। उन्होंने अगले 11 साल में बिहार के विकसित बनाने की समय सीमा तय की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि बिहार विकसित होगा तो वह विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान करेगा। पिछले दिनों तमिलनाडु के पूर्व आईपीएस अधिकारी और पूर्व भाजपा नेता के अन्नामलाई का एक बयान बहुत वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश और बिहार, इन दो राज्यों का विकास हो जाए तो भारत किस ऊंचाई पर पहुंचेगा इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। यह बिल्कुल सही बात है। आकार और आबादी के हिसाब से इन दो राज्यों का विकसित होना देश के विकसित होने की पहली शर्त है।

तभी सम्राट चौधरी को अगले 11 साल मे बिहार के विकास का लक्ष्य तय किया है। निश्चित रूप से यह लक्ष्य उनकी अपने राजनीतिक भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। लेकिन उससे ज्यादा बिहार के आर्थिक और सामाजिक विकास से जुड़ा है। प्रधानमंत्री के सामने सम्राट चौधरी ने यह भी ऐलान किया कि कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कौशल विश्वविद्यालय यानी स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। ध्यान रहे कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के प्रतिनिधि नेता हैं और उनको भारत रत्न दिए जाने के बाद ही 2024 में नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हुई थी। यह घोषणा कोईरी, कुर्मी, धानुक और दांगी के करीब 12 फीसदी वोट से साथ अति पिछड़ा वोट जोड़ने की राजनीतिक पहल भी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!