Advertisement

दो युवकों की साजिश ने बाप को बनाया कातिल, मुख्य आरोपी राजबली वीवो मोबाइल के साथ दबोचा गया”

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से आहत और क्रोधित होकर एक पिता ने अपनी ही बेटी की टांगी (कुल्हाड़ी) से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साजिश रचने और फोटो वायरल करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना मे कांड दर्ज कर के घटना के मुख्य आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 61(2)(a) और 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​जब इस दुष्प्रचार और बेटी की वायरल तस्वीरों की जानकारी उसके पिता अगस्त मेहता को हुई, तो वे समाज में लोक-लाज और बदनामी के डर से अपना आपा खो बैठे। इसी आक्रोश में पिता अगस्त मेहता ने अपनी ही बेटी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​घटना की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लेस्लीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की एक विशेष टीम ने त्वरित छापेमारी शुरू की।

​अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त राजबली कुमार मेहता (उम्र 19 वर्ष, पिता- वीरेन्द्र महतो, निवासी- दारूडीह, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त विवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, उसी मोबाइल से दुष्प्रचार फैलाया गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।

“पलामू पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर” का संदेश देते हुए पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस जघन्य कांड में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!