Advertisement

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव के बीच अफगान आर्मी के फेक एक्स अकाउंट से की गई ‘वार’ की पोस्ट- Amid Pakistan–Afghanistan Tensions War Post Made via Fake Afghan Army X Account

पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान आर्मी के फेक अकाउंट से की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। यह अफगानिस्तान आर्मी का आधिकारिक एक्स अकाउंट नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। स्क्रीनशॉट पर एक्स यूजर का नाम ‘अफगानिस्तान आर्मी’ लिखा हुआ है। इस पर लिखा है कि वे एक युद्ध लड़ रहे हैं और आज रात पाकिस्तान तबाह हो जाएगा। कुछ यूजर्स इस पोस्ट को अफगानिस्तान की सेना की तरफ से की गई पोस्ट समझ रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल स्क्रीनशॉट अफगानिस्तान आर्मी के फेक अकाउंट से की गई एक पोस्ट का है। यह अफगान आर्मी का आधिकारिक अकाउंट नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ‘x.indians’ ने 24 फरवरी 2026 को स्क्रीनशॉट को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर लड़ाई तेज होने से टेंशन चरम पर पहुंच गई है। हाल ही में एयरस्ट्राइक और जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने के दावों की रिपोर्ट के बाद, हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। जहां सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े बयान और बिना वेरिफाई किए गए आंकड़े भरे पड़े हैं, वहीं ऑफिशियल रिपोर्ट बॉर्डर पार मिलिट्री एक्शन में गंभीर बढ़ोतरी की पुष्टि करती है। इस डेवलपिंग स्टोरी के बारे में जानकारी रखें। सोर्स: X (पहले ट्विटर) और द हिंदू और अल जजीरा जैसे न्यूज आउटलेट की रिपोर्ट और वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित।” (अनुवाद)

स्क्रीनशॉट पर लिखा है, “पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा: अफगानिस्तान सेना का ट्वीट, हम युद्ध लड़ रहे हैं। आज रात पाकिस्तान की आखिरी रात होगी।” (अनुवाद)

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले स्क्रीनशॉट पर दिए गए यूजर नेम के बारे में सर्च किया। एक्स अकाउंट ‘Afghanistan Army @AfganArmyStan‘ (आर्काइव लिंक) मई 2025 से सक्रिय है और इसके 19 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

इसके बायो में लिखा है, Afghanistan Army updates | Military analysis & commentary
Open-source information only
Not affiliated with any government
(अफगानिस्तान आर्मी अपडेट। सैन्य एनालिसिस और कमेंट्री। सिर्फ ओपन-सोर्स जानकारी। किसी भी सरकार से जुड़ा हुआ नहीं है।)

जानकारी के अनुसार, यह अकाउंट साउथ एशिया बेस्ड है और फरवरी 2026 में वेरिफाई हुआ है। अब तक नौ बार इसका ‘यूजर नेम’ बदला गया है और वर्तमान नाम फरवरी 2026 से यूज हो रहा है। 

इससे यह साफ हो गया कि यह अकाउंट अफगानिस्तान आर्मी का आधिकारिक हैंडल नहीं है।

इस अकाउंट से 23 फरवरी 2026 को वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) की गई है।

ट्विटर एडवांस सर्च से पता चला कि अफगानिस्तान आर्मी के नाम से बने इस अकाउंट से 23 फरवरी से पोस्टिंग शुरू हुई है। अकाउंट की लगभग सभी पोस्ट में पाकिस्तान पर हमले का दावा करते हुए उनके जेट्स मार गिराने की बात की गई है।

हमने अफगानिस्तान आर्मी के आधिकारिक हैंडल के बारे में सर्च किया, लेकिन ऐसा कोई एक्स हैंडल नहीं मिला।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के एक्स हैंडल को हमने स्कैन किया तो इससे अफगानिस्तान आर्मी के नाम से बने किसी अकाउंट को फॉलो नहीं किया गया है।

22 फरवरी को अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी गई है, पाकिस्तानी मिलिट्री शासन द्वारा अफगानिस्तान के इलाके में घुसपैठ के बारे में अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात का नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री का अनाउंसमेंट- पिछले हमलों के बाद, एक बार फिर पाकिस्तानी मिलिट्री शासन ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों के कई सिविलियन इलाकों में एयरस्ट्राइक किए, जिनमें एक धार्मिक स्कूल और कई घर शामिल हैं। इन हमलों की वजह से महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों बेगुनाह लोग शहीद हुए हैं और घायल हुए हैं। नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री अफगानिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता के इस खुलेआम उल्लंघन और इस क्रिमिनल काम की कड़ी निंदा करती है और इसे इंटरनेशनल कानून, अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों और इस्लामिक मूल्यों का साफ उल्लंघन मानती है। नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री देश की सीमाओं की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा को अपनी धार्मिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी मानती है और चेतावनी देती है कि सही समय पर, अगर भगवान ने चाहा तो इस कार्रवाई का जरूरी और सोचा-समझा जवाब दिया जाएगा। आम लोगों के ठिकानों और धार्मिक केंद्रों पर हमले, पाकिस्तान की सेना की इंटेलिजेंस और सुरक्षा में नाकामी दिखाते हैं।

इंडिया टुडे की वेबसाइट पर 26 फरवरी 2026 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, “पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में रात भर हमले करने की पुष्टि की और कहा कि उसने सीमा पार हमलों से जुड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। तालिबान ने दावा किया है कि हमले में 17 लोग मारे गए। तालिबान ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर मिलिट्री जवाब देने का इशारा किया है। अल अरबिया इंग्लिश को दिए एक इंटरव्यू में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस्लामाबाद के एक्शन पर काबुल का रिएक्शन मिलिट्री होगा। हालांकि, ऑपरेशनल डिटेल्स अभी नहीं बताई जाएंगी।”

अल अरबिया इंग्लिश के यूट्यूब चैनल पर इस इंटरव्यू को देखा जा सकता है। इसे 25 फरवरी 2026 को अपलोड किया गया है।

इस बारे में हमने दैनिक जागरण में विदेश मामले कवर करने वाले विशेष संवाददाता जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। अगानिस्तान के हमला करने की अभी कोई जानकारी नहीं है। वायरल पोस्ट भी अफगानिस्तान आर्मी के फेक अकाउंट से की गई है।

फेक अकाउंट की पोस्ट शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 11 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान आर्मी के फेक अकाउंट से की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। यह अफगानिस्तान आर्मी का आधिकारिक एक्स अकाउंट नहीं है।


  • Claim Review : अफगानिस्तान आर्मी ने की पोस्ट, हम युद्ध लड़ रहे हैं। आज रात पाकिस्तान की आखिरी रात होगी।
  • Claimed By : Insta User- x.indians
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!