Advertisement

पंजाब के सीएम भगवंत मान के नशे में विमान की सीढ़ी पर गिरने के दावे से एआई मैनिपुलेटेड वीडियो वायरल- AI-manipulated video falsely claims Punjab CM Bhagwant Mann fell on aircraft stairs

पंजाब के सीएम भगवंत मान के विमान की सीढ़ी पर गिरने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो एआई से छेड़छाड़ कर बनाया गया है। असली वीडियो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का है, जिसमें एआई से छेड़छाड़ कर इसे बनाया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर मान को विमान चढ़ते समय सीढ़ियों पर गिरते हुए दिखाया गया है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पंजाब के सीएम भगवंत मान शराब के नशे में फ्रांस जाते समय विमान की सीढ़ी पर गिर गए।

विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की तो पता यह झूठा है। दरअसल, वायरल वीडियो एआई से छेड़छाड़ कर बनाया गया है। असली वीडियो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का है, जिसमें एआई से छेड़छाड़ कर वायरल वीडियो को बनाया गया है।

क्या है संदर्भ?

फेसबुक यूजर ‘Vipin Barthuniya’ ने 23 नवंबर 2026 को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “ये हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान साहब।इनका चुनावी वादा है कि पंजाब को नशामुक्त कर देंगे।ये स्वयं फ्रांस से आते समय इतने नशे में थे कि विमान की सीढ़ी भी खुद न चढ़ सके।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले इस बारे में कीवर्ड से गूगल सर्च किया, लेकिन हमें कोई भी ऐसी विश्वनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके।

इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। इसमें हमें ‘स्काई न्यूज’ के यूट्यूब चैनल पर 19 मार्च 2021 को अपलोड की गई वीडियो न्यूज मिली। इसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को विमान पर चढ़ते समय सीढ़ी पर गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो न्यूज की जानकारी के अनुसार, “राष्ट्रपति जो बाइडन ‘एयर फोर्स वन’ विमान में चढ़ते समय सीढ़ियों पर गिर गए। अटलांटा जा रहे बाइडन को कोई चोट नहीं लगी और वे बिना किसी की मदद के आगे बढ़ गए।”

वायरल वीडियो और न्यूज वीडियो के कीफ्रेम्स एक जैसे हैं, जिन्हें नीचे के कोलाज में देखा जा सकता है। इसमें विमान की सीढ़ी की रेलिंग और रंग भी एक समान है।

इससे हमें वायरल वीडियो के एआई मैनिपुलेटेड या इसके एआई से बने होने की संभावना लगी। इसकी जांच के लिए हमने इसे एआई डिटेक्शन टूल्स से चेक किया। सबसे पहले हमने इसे बफेलो यूनिवर्सिर्टी के डीपफेक-ओ-मीटर पर अपलोड किया। इसमें इसके चार मॉडलों AVSRDD (2025) ने 100, PwTF-DVD (2025) ने 100, FakeSTormer (2025) ने 82.6 और GenD (2026) ने 70.4 फीसदी एआई संभावित बताया।

हमने वायरल क्लिप को ‘AI Video Detector’ पर अपलोड किया। इसमें वीडियो में छेड़छाड़ की 76 फीसदी संभावना जताई गई है।

इसके बाद वीडियो के कीफ्रेम को हमने एआई डिटेक्शन टूल ‘AI or Not पर अपलोड किया। इसमें इसके 99 फीसदी एआई से बने होने की संभावना जताई गई।

अतिरिक्त पुष्टि के लिए हमने अपने सहयोगी ‘टीआईए’ (पूर्व में एमसीए) की पहल ‘डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट’ (डीएयू) से संपर्क किया। डीएयू की एनालिसिस के अनुसार, “4 से 6 सेकंड के बीच मुख्यमंत्री जैसा दिखने वाला व्यक्ति सीढ़ियां चढ़ने के बजाय उन पर सरकता हुआ सा लगता है, जिसमें उसके पैरों की हलचल बहुत कम दिखाई देती है। लगभग 10 सेकंड पर जब वह व्यक्ति गिरता है, तो उसके पैर मुड़कर एक सफेद आकार में बदल जाते हैं, और उनमें पैर साफ तौर पर दिखाई नहीं देते। बारीकी से देखने पर लगता है कि यह क्लिप संभवतः AI से बनाई गई है।“

क्या है संदर्भ?

अक्टूबर 2026 में पंजाब के सीएम भगवंत मान फ्रांस दौरे पर गए थे। लोकमत हिंदी के यूट्यूब चैनल पर 21 अक्टूबर 2026 को पोस्ट की गई वीडियो न्यूज के अनुसार, भगवंत मान पेरिस में 17 से 21 अक्टूबर तक चले अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं पेय व्यापार प्रदर्शनी (SIAL Paris 2026) में शामिल हुए थे।

पंजाब में अगले वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।‘आजतक’ की वेबसाइट पर 14 नवंबर 2026 को छपी एक रिपोर्ट में लिखा है, पंजाब में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा।

एआई वाले वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं और राजस्थान के कोटा में रहते हैं। उनके करीब 18 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: पंजाब के सीएम भगवंत मान के विमान की सीढ़ी पर गिरने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो एआई से छेड़छाड़ कर बनाया गया है। असली वीडियो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का है, जिसमें एआई से छेड़छाड़ कर इसे बनाया गया है।


  • Claim Review : पंजाब के सीएम भगवंत मान शराब के नशे में फ्रांस जाते समय विमान की सीढ़ी पर गिरे।
  • Claimed By : Fb User- Vipin Barthuniya
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!