Advertisement

नदी में बने पिलर पर बैकफ्लिप करती लड़की का वीडियो AI निर्मित

नदी पर बने कुछ पिलर पर बैकफ्लिप करती लड़की का वायरल हो रहा वीडियो एआई-निर्मित है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नदी में बने कुछ पिलर पर बैकफ्लिप करती एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नदी पर बहुत से पिलर बने हैं और एक महिला उनके ऊपर बैकफ्लिप कर रही है। वह पीछे की तरफ छलांग लगाते हुए एक पिलर से दूसरे पिलर पर जा रही है। स्टंट के इस वीडियो को यूजर्स असली मानकर भावुक मैसेज के साथ शेयर कर रहे हैं।