Advertisement

ताइवान में पहुंचे ट्रेन के डिब्बों के वीडियो को भारत के बुलेट ट्रेन का बताकर गलत दावे से किया जा रहा शेयर A video of train coaches arriving in Taiwan is being falsely shared in India

डिब्बों के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। दरअसल, यह वीडियो अगस्त 2026 में ताइवान की N700ST ट्रेन के डिब्बों के काऊशुंग बंदरगाह पहुंचने के दौरान का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में बुलेट ट्रेन के एक डिब्बे को ट्रेलर ट्रक पर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह जापान से भारत आई बुलेट ट्रेन के इंजन का वीडियो है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा यह दावा गलत है। असल में इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो ताइवान का है और अगस्त 2026 का है। दरअसल, अगस्त में N700ST ट्रेन के डिब्बे ताइवान के काऊशुंग बंदरगाह पहुंचे थे। यह वीडियो उसी दौरान का है, जिसे अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Dinesh Sargra Boosi’ ने 7 नवंबर 2026 को एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जापान से भारत पहुंचे बुलेट ट्रेन के इंजन …Narendra Modi को धन्यवाद, जिन्होंने भारत में बुलेट ट्रेन का ….सपना सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे ज़मीन पर…उतारने का काम शुरू किया।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन ‘TVBS NEWS’ के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 29 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। चीनी भाषा में मौजूद जानकारी के मुताबिक, “22 साल के इंतजार के बाद, ताइवान हाई स्पीड रेल की अगली पीढ़ी की ट्रेन आधिकारिक तौर पर बनकर तैयार हो गई है। नई N700ST ट्रेन की बोगियां ताइवान पहुंच चुकी हैं और उन्हें सड़कों पर देखा गया, जिससे रेल प्रेमी बेहद खुश नजर आए।”

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट ‘Taiwan News’ की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। इस रिपोर्ट को 15 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया गया था। इसके अनुसार, “पहली N700ST हाई-स्पीड ट्रेन जापान से एक जहाज के जरिए ताइवान के काऊशुंग बंदरगाह पहुंची थी। ताइवान हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन ने जापान के ‘हिताची तोशिबा सुप्रीम कंसोर्टियम’ से 12 ट्रेन सेट का ऑर्डर दिया था। पहली ट्रेन की सेवा 1 जुलाई 2027 से शुरू करने की उम्मीद है।”

इस मामले से जुड़ी अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने ‘दैनिक जागरण’ में विदेश मामलों को कवर करने वाले विशेष संवाददाता जय प्रकाश रंजन से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो भारत का नहीं है।

क्या है संदर्भ?

बेंगलुरु के BEML आदित्य प्लांट में भारत की स्वदेशी बुलेट ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अप्रैल 2026 में इस प्लांट का उद्घाटन किया था। इस खबर पर ‘पीआईबी’ की प्रेस रिलीज को यहां पढ़ा जा सकता है। 

अंत में हमने फेक वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इस यूजर के करीब 5,000 फॉलोअर्स हैं। यह यूजर 2 फरवरी 2025 से फेसबुक पर सक्रिय है और प्रोफाइल में खुद को राजस्थान का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में ट्रेन के डिब्बों के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। दरअसल, यह वीडियो अगस्त 2026 में ताइवान की N700ST ट्रेन के डिब्बों के काऊशुंग बंदरगाह पहुंचने के दौरान का है।


  • Claim Review : जापान से भारत आई बुलेट ट्रेन के इंजन का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Dinesh Sargra Boosi
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!